विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2023

नाक या गाल पर काले दाग धब्बे हटाने हैं तो टमाटर को इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं, Blackheads दोबारा नहीं आएंगे नजर

How To Get Rid Of Blackheads: टमाटर का गूदा या रस भी स्किन ऑयल को कम करने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. ये रोमछिद्रों को भी साफ और छोटा करता है और मुंहासों को रोकता है.

नाक या गाल पर काले दाग धब्बे हटाने हैं तो टमाटर को इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं, Blackheads दोबारा नहीं आएंगे नजर
Tomato For Skin: टमाटर का गूदा या रस भी स्किन ऑयल को कम करने में मदद करता है.
  • टमाटर ऑयली स्किन (Oily Skin) वाले लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है.
  • टमाटर का फेस मास्क स्किन के लिए फायदेमंद होता है.
  • ब्लैकहैड्स के लिए टमाटर काफी प्रभावी साबित हो सकता है.

Skin Care Tips: ज्यादातर इंडियन करी और सलाद में टमाटर एक आम सामग्री है. बिना टमाटर के खाने की तैयारी अधूरी है. टमाटर के हाई विटामिन और खनिज सामग्री के कारण इसके ब्यूटी बेनिफिट्स भी हैं. यह विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और जल्दी खराब होने से रोकने में मदद करता है, बल्कि स्किन में चमक (Skin Glow) भी लाता है. टमाटर का फेस मास्क (Tomato Face Mask) स्किन के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पीएच संतुलन को बनाए रखता है. ब्लैकहैड्स के लिए टमाटर (Tomatoes For Blackheads) काफी प्रभावी साबित हो सकता है.

टमाटर में लाइकोपीन भी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और त्वचा पर लगाने पर उम्र बढ़ने से रोकता है. टमाटर का गूदा या रस भी स्किन ऑयल को कम करने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. यह ऑयली स्किन (Oily Skin) वाले लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है. यह रोमछिद्रों को भी साफ और छोटा करता है और मुंहासों को रोकता है.

टमाटर को ब्यूटी रूटीन का हिस्सा कैसे बनाएं? | How To Make Tomato A Part Of Beauty Routine?

1) मुहांसे वाली त्वचा के लिए लाभकारी

टमाटर का रस या गूदा अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. यह धीरे-धीरे आपके मुंहासों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. ये एक्ने से छुटकारा पाने का एक कारगर घरेलू उपाय भी है.

आज ही इस तरीके से स्किन और बालों पर इस्तेमाल करें मेथी के बीज, बूढ़ी स्किन दिखने लगेगी जवां और बाल मिलेंगे लंबे, घने

2) ब्लैकहेड्स को हटा सकता है

टमाटर के रस में बेकिंग पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें. अपने चेहरे के ऑयली और ब्लैकहैड वाले क्षेत्रों पर लगाएं. 5 मिनट बाद धो लें. इससे आपको ब्लैकहेड्स से बचने में मदद मिलेगी.

3) ऑयली और टैन्ड त्वचा के लिए फायदेमंद

एक चम्मच टमाटर और खीरे का रस मिलाएं और एक्स्ट्रा सीबम से लड़ने के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाएं. समय के साथ यह टैन हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा.

यहां जानिए उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन....

44hs6rt

5) स्किन हाइड्रेशन के लिए फायेदमंद

टमाटर के रस को एक एवोकाडो के गूदे के साथ मिलाएं. टमाटर ऑयलीनेस को कम करता है और एक कसैले प्रभाव होता है, एवोकाडो त्वचा को तैलीय बनाए बिना मॉइस्चराइज करता है.

डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन, तो जानें कहां गलती हो रही है आपसे

6) धूप से झुलसी त्वचा के लिए असरकारी

गर्मियों में हमारी स्किन काफी जल जाती है. टमाटर के रस में दूध का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. यह बहुत जल्द टैन हटाने में मदद करेगा.

7) ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाता है

टमाटर के रस को बादाम के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है और त्वचा का रंग निखरता है. आप इस रेसिपी में जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
 

लेखक के बारे में
img
Avdhesh Painuly
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blackheads, Blackheads And Whiteheads, Skin Care Tips, Glowing Skin Tips, Tomato Paste For Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com