Foamy Urine : पेशाब में झाग आनेकी परेशानी को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोगों को ये एक नॉर्मल समस्या लगती है. लेकिन अगर आपके पेशाब में बार-बार झाग आ रहा है, तो किडनी से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, अगर कॉमन रीजन की वजह से ऐसा हो रहा है, तो आप इसे कुछ आसान पेशाब में झाह आने की परेशानी को बंद भी कर सकते हैं. इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के क्लिनिकल डायरेक्टर एंड एचओडी, नेफ्रोलॉजी एंड ट्रांसप्लांट सर्विसेज डॉ. राजशेखर चक्रवर्ती मदारासू से बातचीत की है. यहां जनते हैं यूरिन में झाग आना कैसे बंद करें?
हर बार झाग दिखना नहीं है बीमारी
डॉ. राजशेखर चक्रवर्ती मदारासू का कहना है कि कई बार पेशाब में झाग आना पूरी तरह से नॉर्मल हो सकता है. इसके पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं, जिसमें शरीर में पानी की कमी, बहुत देर तक पेशाब रोककर रखना, तेजी से यूरिन पास होना या टॉयलेट में मौजूद क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के कण भी झाग बनने का कारण बन सकते हैं.
वहीं, अगर आपके पेशाब का रंग काफी गहरा पीला है, तो ये संकेत हो सकता है कि शरीर को अधिक पानी की जरूरत है. ऐसे में दिनभर पर्याप्त रूप से तरल पदार्थों का सेवन करें. इससे स्थिति में सुधार किया जा सकता है.
यूरिन में झाग रोकने के लिए क्या करें?
डॉ. मदारासू का कहना है कि अगर आपके यूरिन में कभी-कभार झाग आता है, तो हेल्दी आदतों को अपनाकर यूरिन में झाग आने की परेशानी को रोक सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-
पानी पीना करें शुरू : शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब अधिक गाढ़ा हो जाता है, जिससे झाग बन सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि पानी का अधिक से अधिक सेवन करें. धीरे-धीरे पानी और अन्य हेल्दी फ्लूइड्स की मात्रा बढ़ाएं.
बैलेंस डाइट लें: डाइट में पर्याप्त फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से बचें, क्योंकि कुछ मामलों में यह किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है.
ब्लड प्रेशर और शुगर को रखें कंट्रोल: पेशाब में झाग आने की परेशानी को अगर आप कम करना चाहते हैं, तो शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके रखें. दरअसल, अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे पेशाब में प्रोटीन लीक होने लगता है और झाग दिखाई दे सकता है.
पेशाब में झाग आना, कब है किडनी बीमारी का संकेत?
डॉ. मदारासू का कहना है कि लगातार झागदार पेशाब को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये किडनी से प्रोटीन लीक होने, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है.
पेशाब में झाग के लक्षण क्या-क्या हैं?
अगर पेशाब में झाग आने के साथ इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, जैसे-
- पैरों और आंखों के आसपास सूजन होना
- पेशाब करते समय दर्द और जलन होना
- यूरिन से खून आजान
- पेशाब रुक-रुककर होना.
- काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना
- सांस लेने में तकलीफ, इत्यादि.
ये भी पढ़ें - पेशाब में झाग क्यों आता है? यूनानी डॉक्टर से जानें इसके कारण, संकेत और घरेलू उपाय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं