डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करेले का जूस पीने की सलाह डॉक्टर्स देते हैं. इसमें पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. सोचिए स्वाद में कड़वा करेला जो अमूमन ही लोग उसको देखकर मुंह बना लेते हैं, सोचिए डायबिटीज वाले लोग करेले का जूस पीते हैं. लेकिन अगर आपको पता लगे कि करेले का जूस सुबह पीके मूड खराब करने और मुंह का स्वाद बिगाड़ने से कोई खास फायदा नहीं मिलता है तो?
डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि डायबिटीज में करेला जूस का थोड़ा बहुत बेनिफिट है लेकिन इतना नहीं कि आप सिर्फ इसी के भरोसे अपनी शुगर को कंट्रोल में कर लो. आपको जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन सच यही है. तो चलिए जानते हैं कि और वो कौन सी 4 चीजे हैं जो डॉ सलीम ने बताई हैं और वो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं.
डॉ सलीम जैदी ने वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि असली शुगर कंट्रोल चार चीजें करती हैं जो कि साइंस पैक्ड है और जिन्हें डेली यूज करना बहुत आसान है.
मेथी सीड्स
मेथी में सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि शुगर के अब्सॉर्प्शन को स्लो करता है. रात को एक चम्मच मेथी पानी में भिगो दीजिए. सुबह पानी को पी लीजिए और इन बीजों को चबाकर खा लीजिए.
दालचीनी
दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है. रोज सुबह आधा चम्मच दालचीनी पाउडर गर्म पानी में या चाय में डालकर पीजिए.
जामुन
जामुन में जांबोलिन और जैंबोसिन दो कंपाउंड्स होते हैं. और यह स्टार्च को शुगर में कन्वर्ट होने से रोकते हैं. सीजन में जामुन खाओ और ऑफ सीजन में जामुन की गुठली का पाउडर लो. एक चम्मच रोजाना बस आपकी शुगर कंट्रोल में रहेगी.
वॉक
इसके बाद है खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट का वॉक करना है. डॉ सलीम जैदी ने बताया कि ये उनका मोस्ट पॉवरफुल तरीका है. यह एक ऐसी चीज है जो आपकी पोस्ट मील शुगर स्पाइक को 30% तक कम करती है. कोई भी दवाई इतना काम नहीं करती. इसलिए 10 मिनट निकालिए और खाने के बाद वॉक जरूर कीजिए.
लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अपनी दवा बिना डॉक्टर से पूछे कभी भी मत छोड़ना. यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है.
यह लेख आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सलीम जैदी के वीडियो से ली गई जानकारी पर आधारितर है. डॉ. सलीम जैदी की शिक्षा : बीएससी बायो-साइंस, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), एमसीआरआई, पीजीसीएसडी, गोरखपुर)
ये भी पढ़ें: क्या दही और प्रोबायोटिक्स से कम हो सकता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा-स्टडी में बड़ा खुलासा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं