विज्ञापन

पीरियड के पहले ब्राउन स्पॉट का क्या है मतलब? आपकी सेहत से कैसे है जुड़ा, जानें

Brown Period Blood: आमतौर पर पीरियड्स की शुरुआत या आखिर में ऐसा होता है. क्या आपने भी कभी इसका अनुभव किया है? अक्सर ऐसा होने पर हमारे मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं. क्या मैं स्वस्थ हूं या ये किसी बीमारी का संकेत हैं?

पीरियड के पहले ब्राउन स्पॉट का क्या है मतलब? आपकी सेहत से कैसे है जुड़ा, जानें
Brown Period Blood
Pexels

Brown Period Blood: बहुत सी महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि पीरियड के दौरान या उसके ठीक पहले वह अपनी पैंटी में ब्राउन कलर का स्पॉट पाती हैं. आमतौर पर पीरियड्स (Periods) की शुरुआत या आखिर में ऐसा होता है. क्या आपने भी कभी इसका अनुभव किया है? अक्सर ऐसा होने पर हमारे मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं. क्या मैं स्वस्थ हूं या ये किसी बीमारी का संकेत हैं? क्या इस तरह के पीरियड सुरक्षित है? आप भी इन सवालों में घिर जाती हैं तो इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा. चलिए जानते हैं कि पीरियड ब्लड ब्राउन क्यों होता है, ये किस बात का संकेत है.

आमतौर पर पीरियड ब्लड (Period Blood) रेड या पिंक होता है. लेकिन कभी-कभी ये ब्राउन भी नजर आता है. दरअसल, इसमें चिंता की कोई बात नहीं होती, क्योंकि यह बस पुराने खून का संकेत होता है, जिसे शरीर से बाहर निकलने में ज्यादा समय लगा और इस दौरान वह हवा के संपर्क में आकर ऑक्सिडाइज (Oxidize)हो गया. लेकिन इस ब्राउन ब्लड के साथ कुछ और संकेत दिखें तो जरूर चिंता होनी चाहिए और डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवानी चाहिए.

ब्राउन ब्लड का क्या कारण है?

पीरियड के खून का भूरा रंग मुख्य रूप से 'ऑक्सीडेशन' नाम की एक प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण होता है. ऐसा तब होता है जब खून को शरीर से बाहर निकलने में ज्यादा समय लगता है, जिससे उसे ऑक्सीजन के संपर्क में आने का ज्यादा समय मिल जाता है और उसका चमकीला लाल रंग भूरे रंग में बदल जाता है. इसलिए, ब्राउन ब्लड का पीरियड ब्लड पूरी तरह से सामान्य है और यह पुराने खून का संकेत होता है.

ब्राउन कलर का पीरियड ब्लड आमतौर पर पीरियड साइकिल के कुछ खास समय पर आता है, जैसे कि आपके पीरियड्स की शुरुआत में, जो पिछली साइकिल का बचा हुआ खून हो सकता है या पीरियड के आखिर में.

यह भी देखें- गर्मियों में बॉडी डीटॉक्स करने के लिए कैसे बनाएं एलोवेरा ड्रिंक, जानें आसान तरीका

डॉक्टर से कब मिलें

कभी-कभी ब्राउन डिस्चार्ज कुछ मेडिकल कंडिशन्स की ओर इशारा करता है, जैसे यीस्ट इन्फेक्शन, यौन संचारित इन्फेक्शन (STI), गर्भाशय ग्रीवा या योनि की सूजन जैसी स्थितियां (जैसे सर्विसाइटिस या वेजाइनाइटिस), और बहुत कम मामलों में, सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer). इसलिए, जहां एक तरफ भूरे रंग का पीरियड ब्लड आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता, वहीं इसके साथ दिखने वाले दूसरे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करें.

  • अगर डिस्चार्ज (Discharge) में बहुत तेज या अजीब-सी दुर्गंध हो तो ये चिंता की बात हो सकती है. ये वैजाइनल इंफेक्शन (Vaginal Infection) के लक्षण हो सकते हैं.
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द रखना.
  •  प्राइवेट पार्ट में तेज खुजली और जलन महसूस होना.
  • अगर पीरियड का रूटीन अचानक ही बदल गया या अनियमित हो गया है और ब्राउन स्पॉट दिखे तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Watch Video: Contraception Importance: गर्भनिरोधन क्यों जरूरी है? जानिए डॉक्टर अमृता राजदान कौल ने क्या कहा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com