Prevent Cold and Flu During Rainy Season: बरसात का मौसम एक ओर जहां गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर यह फ्लू और संक्रमण का खतरा भी बढ़ा देता है. इस मौसम मं फ्लू और संक्रमण तेजी से फैलते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान का और सेहत का इस मौसम में खास ख्याल रखें. इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. संक्रमण या वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है. तो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में जिन्हें आहार में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.
1. अदरक
हो सकता है कि आपने कई बार ऐसे ही अदरक वाली चाय ली हो और आपको दर्द में राहत महसूस हुई हो. यह कोई चमत्कार या तुक्का नहीं है. यह अदरक के गुणों की देन है. अदरक एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर है, जो सूजन और दर्द से भी राहत दिलाता है. अदरक में एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल प्रोपर्टी होती हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मजबूत करती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
2. तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजा जाता है. लेकिन इससे अलग भी तुलसी में बहुत से गुण हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं. इसमें एंटीबॉयोटिक गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत कर आपकी संक्रमण से लड़ने की ताकत को और मजबूत करते हैं. आप अदरक और तुलसी वाली चाय ले सकते हैं. यह आपको फ्लू और संक्रमण से राहत दिलाने में मददगार होगी.
3. लेमन ग्रास
लेमन ग्रास में बहुत से औषधीय गुण हैं. इसका तेल इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है. मौसमी बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम में यह फायदेमंद होता है.
4. धनिया
धनिया सिर्फ खाने का जायका नहीं बढ़ाता. यह वायरल फीवर से लड़ने के लिए आपके शरीर को मजबूत भी बनाता है. धनिया वाली चाय संक्रमण को कम करने में मदद कर सकती है.
अस्वीकरण : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं