IMD issues alert: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में गर्मी का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी लू का असर देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है सुबह खाली पेट किशमिश को दूध में भिगोकर पीना
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आने वाले 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट:
दिल्ली में शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान मतदान हुआ. भीषण गर्मी के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 28 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रात में तापमान ज्यादा रहने का अनुमान जताया है.
12 से 3 घर पर बाहर न निकलें:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शनिवार को देश के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी तक की स्थिति बनी रही. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने घरों में ही रहने को कहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू और गर्मी अपने चरम पर होती है और इसलिए यह बहुत जरूरी है कि लोग लू के कारण बीमार पड़ने से खुद को बचाने के लिए घर के अंदर ही रहें.
यह भी पढ़ें: बेसन में ये एक चीज मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं चेहरे पर, चमक देख आप भी कहेंगे क्या कमाल का नुस्खा है
लू से बचने के उपाय | Ways to avoid heat stroke
1. धूप से बचें
दोपहर के समय जब सूर्य की किरणें सबसे तेज होती हैं, बाहर जाने से बचें. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या स्कार्फ का उपयोग करें. हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, जो शरीर को ठंडा रखें.
2. पानी ज्यादा पिएं
दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा और लू से बचाव करेगा. नींबू पानी, नारियल पानी और अन्य प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करें, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखें.
3. बैलेंस डाइट लें
ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, जो शरीर को ठंडक प्रदान करें. तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचें, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती हैं. घर को ठंडा रखें. अपने घर को ठंडा रखने के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं