- Holi 2022: होली पर अपनी स्किन का रंगों से बचाव कैसे करें?
- सेंसिटिव स्किन वाले लोग त्वचा की एलर्जी से भी पीड़ित हो सकते हैं
- अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए यहां 7 टिप्स दिए गए हैं.
How To Protect Skin From Colors: होली का त्योहार आ गया है. लंबा वीकेंड दोस्तों और परिवार के साथ शानदार समय बिताने के लिए एकदम सही है. हर कोई घर में रंगों को लाकर, पारंपरिक होली की मिठाइयां और स्नैक्स तैयार करके घर को सजाकर लोगों को घर पर आमंत्रित करके और इसी तरह से त्योहार को मनाता है. हालांकि होली 2022 मुलाकातों के लिए एक अच्छा समय है, किसी को भी अपने स्वास्थ्य, स्किन केयर और दमकती त्वता पर ध्यान देना नहीं भूलना चाहिए. क्या आप भी जानना चाहते हैं कि होली के रोगों से स्किन को कैस बचाएं? केमिकल वाले रंग बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि उनमें कृत्रिम पदार्थ होते हैं. होली पारंपरिक रूप से फूलों और जड़ी-बूटियों से बने प्राकृतिक रंगों से खेली जाती थी, लेकिन अब उनकी जगह रसायनों ने ले ली है. केमिकल वाले कलर आपकी स्किन को ड्राई और दाने बना सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेंसिटिव स्किन वाले लोग त्वचा की एलर्जी से भी पीड़ित हो सकते हैं, जलन के कारण पुरानी स्किन एक्जिमा, अमाइलॉइडोसिस और यहां तक कि खरोंचने पर गंभीर चोटें भी लग सकती हैं. होली पर अपनी स्किन का रंगों से बचाव कैसे करें? अक्सर ये सवाल पूछा जाता है. तो होली खेलने से पहले अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए यहां 7 टिप्स दिए गए हैं.
होली पर स्किन को रंगों से बचाने के तरीके | Ways To Protect Skin From Colors On Holi
1. नारियल और सरसों का तेल लगाएं
ड्राई स्किन आसानी से केमिकल्स को शरीर में प्रवेश करने देती है, इसलिए हमेशा अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएं और खेलने से कम से कम एक घंटे पहले अपने बालों पर सरसों का तेल लगाएं. नोट: उंगलियों के बीच, नाखूनों के पास और कान के पीछे तेल लगाना बहुत जरूरी है.
2. सनस्क्रीन को न भूलें
अपने शरीर पर तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें और सुनिश्चित करें कि यह जेल आधारित, जलरोधक और एसपीएफ़ 25 का है. अगर आप 3 घंटे से अधिक समय तक धूप में हैं, तो फिर से एक बार सनस्क्रीन लगाना याद रखें.
3. नेल पेंट लगाएं
गहरे रंग के नेल पेंट का एक मोटा कोट लगाएं, जो संभव हो सबसे गहरे रंग का हो, और होली खेलने के बाद इसे हटा दें.
4. धूप का चश्मा पहनें
अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए होली खेलते समय चश्मा या धूप का चश्मा पहनें. आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं, और रंगों में मौजूद रासायनिक तत्व जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे एलर्जी हो सकती है. आंखों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं. अगर होली खेलने के कुछ घंटों बाद भी जलन बनी रहती है, तो किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें.
Women's Diet: महिलाओं को इन फलों को क्यों करना चाहिए अपनी डेली डाइट में शामिल? जानें फायदे अनेक
5. कट और घाव से सावधान रहें
होली खेलते समय खुद को चोट पहुंचाते हैं? उस जगह को तुरंत धो लें और उस पर बर्फ लगा दें. रसायनों के अवशोषण से बचने के लिए एक जीवाणुरोधी लोशन से साफ करें, और अगर आपने पिछले 4-5 महीनों में नहीं लिया है तो टेटनस इंजेक्शन लें. अगर होली से पहले आपके शरीर पर कोई खुला घाव या कट है, तो किसी भी हानिकारक रसायनों के प्रवेश और अवशोषण से बचने के लिए उसपर बैंड-हेल्प का उपयोग करें.
6. हर्बल रंगों का प्रयोग करें
प्राकृतिक रंगों और डाई रंगों के बीच अंतर बताना मुश्किल है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है. या तो हर्बल रंग खरीदें, या फिर टेसू या गेंदा यहां तक कि चुकंदर के रस जैसे फूलों से घर पर रंग बनाएं. अपने मेहमानों से केवल हर्बल रंग ही लाने का अनुरोध करें.
7. गीले कपड़ों में न रहें
सुनिश्चित करें कि आप गीले कपड़ों में दो घंटे से अधिक समय तक न रहें. अगर आप सूखी होली खेल रहे हैं, तो कोशिश करें कि अपना चेहरा और हाथ नियमित रूप से धोते रहें. अगर आप पार्टी होस्ट कर रहे हैं तो एक दूसरे के चेहरे पर दही लगाएं ताकि रंग फीके पड़ जाएं और त्वचा भी मॉइश्चराइज हो जाए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं