Girls Height Growth After Period: एक अच्छी पर्सनालिटी के लिए एक अच्छी हाइट होना बहुत जरूरी है. लड़के हो या लड़कियां लंबी कद काठी आपको कॉन्फिडेंस देती है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि लड़कियों की हाइट ग्रोथ जल्दी रुक जाती है. इसके पीछे वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस के चलते कहा जाता है कि लड़कियों की लंबाई 14 से 15 साल के बाद नहीं बढ़ पाती. क्या वाकई पीरियड्स का लड़कियों की हाइट से कनेक्शन है. पीरियड्स आने के बाद क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि इससे हार्मोनल चेंजेस का उनकी हाइट पर असर न पड़ें. तमाम सवालों के जवाब जानते हैं एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की सीनियर कंसलटेंट और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनम गुप्ता से.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या पीरियड शुरू होने के बाद हाइट ग्रोथ हो जाती है कम?
किसी भी लड़की के शरीर में पीरियड्स एक बड़ा बदलाव है. इस दौरान एक लड़की को कई तरह के चेंजेस से गुजरना पड़ता है. उनमें से एक है हाइट. इसे लेकर खासतौर पर माओं को सबसे ज्यादा चिंता होती है. कहते हैं कि पीरियड शुरू होने से 1 से 2 साल तक लड़कियों की लंबाई तेजी से बढ़ती है लेकिन इसके बाद उनकी हाइट बढ़ना रुक सी जाती है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. डॉक्टर सोनम गुप्ता की मानें तो हाइट का संबंध पीरियड्स आने की उम्र पर निर्भर करता है. अगर पीरियड 10 साल की उम्र के बाद शुरू हो रहा है तो यह नॉर्मल है और इससे हाइट रुकने की चिंता नहीं रहती है. हालांकि इस दौरान लड़कियों की डाइट और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर खास ध्यान देने की जरूरत जरूर होती है.
कब करना चाहिए डॉक्टर से कंसल्ट?
महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं. उनमें से एक बड़ा बदलाव है पीरियड्स. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉक्टर सोनम गुप्ता बताती हैं कि अगर पीरियड्स कम उम्र में शुरू हो जाए तो फिर इसका असर लड़की की हाइट पर पड़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर पीरियड्स 8 साल या उससे कम उम्र में शुरू हो रहा है तो फिर डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए. यह एक ग्रोइंग ऐज होती है और अगर इस उम्र में पीरियड्स की शुरुआत होती है और शरीर के अंदर हार्मोंस में बदलाव होते हैं तो इसका हाइट पर असर पड़ सकता है. इसके लिए समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए.
इन बातों का रखें खास ख्याल:
अच्छी हाइट के लिए बच्चों की सही और हेल्दी डाइट होना बहुत जरूरी है. खासतौर पर पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों की डाइट को लेकर सावधानी रखनी चाहिए. उनकी डाइट में हरी सब्जियां, विटामिंस और सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होने चाहिए जो उनके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और हाइट को बढ़ाते हैं.
फिजिकल एक्टिविटी हाइट ग्रोथ के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, तो लड़कियों को फिजिकल एक्टिविटीज में जरूर इन्वॉल्व होना चाहिए. इसके अलावा भुजंगासन, ताड़ासन और वीरभद्रासन जैसे योगासन भी हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं.
एल्कोहल स्मोकिंग और ज्यादा ऑइली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचता है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटीज भी हाइट बढ़ाने का एक इंपॉर्टेंट फेक्टर है. लड़कियों को फिजिकली एक्टिव रहते हुए एक्सरसाइज करते रहना चाहिए.
अगर प्रॉपर डाइट स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और फिजिकल एक्टिविटीज पर पूरा ध्यान दिया जाए तो हाइट की ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ता.
(डॉक्टर सोनम गुप्ता, सीनियर कंसलटेंट और स्त्री रोग विशेषज्ञ, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस)
Do Periods Affect Girls Height? पीरियड्स के बाद नहीं बढ़ती लड़कियों की हाइट! क्या कहते हैं डॉ..
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं