Natural Cough Remedies: मौसम में जैसे ही थोड़ा बदलाव होता है तो उसके साथ ही सबसे पहले सर्दी और खांसी की शिकायत लोगों को शुरू हो जाती है. सर्दी और खांसी से निजात पाना भी आसान नहीं होता है. इससे शरीर में दर्द और बुखार भी हो जाता है. ऐसे में सर्दी और खांसी से बचने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं लेकिन ज्यादा दवाई का सेवन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. इन परेशानी को कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक किया जा सकता है. आइए आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जिससे सर्दी और खांसी को दूर किया जा सकता है.
सर्दी-जुकाम से राहत के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for relief in cough and cold)
गरारे करें : सर्दी और खांसी को दूर करने के लिए हल्दी के पानी से गरारे करें. हल्दी में एंटी-वायरल गुण होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है. गरारे करने के लिए 1 गिलास पानी में 2-3 चम्मच हल्दी डालकर इस पानी को उबाल लें. अब पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और गुनगुने पानी से गरारे करें. इससे खांसी से बहुत जल्दी आराम मिलता है.
अदरक का काढ़ा पिएं : सर्दी-खांसी की वजह से सीने में कफ जमा हो जाता है. इस कफ से राहत पाने के लिए अदरक का काढ़ा पिएं. इसे बनाने के लिए पानी में अदरक डालकर उसे अच्छे से उबाल लें. जब पानी उबलकर आधा रह जाए तो उसे छान लें और गरम-गरम पिएं. इससे गले को आराम मिला है और खांसी भी दूर होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिंदगी तबाह कर सकती है शुरुआत में मामूली लगने वाली ये दिक्कत, जानें आपको नींद क्यों नहीं आ रही, नींद न आने के कारण
अदरक का अर्क : अदरक में औषधीय गुण होते हैं. ये सर्दी के साथ खांसी से भी आराम दिलाने में मदद करते हैं. इसके लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें. अब इस रस में 2-3 बूंद शहद मिलाकर इसे पी लें. इससे सर्दी और खांसी से बहुत जल्दी आराम मिलता है. खांसी के लिए ये बहुत असरदार है.
सरसों तेल की मालिश : सरसों तेल की तासीर गर्म होती है, इससे सर्दी जुकाम में राहत मिलती है. आप तेल को गर्म कर लें और इसे सीने और गर्दन में लगाएं. साथ ही पैरों के तलवों में इससे मालिश करें.
Cervical Cancer Prevention | HPV Vaccine: Age, Schedule, Importance |एचपीवी वैक्सीन कब और क्यों लें?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं