Summer Food poisoning: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या अक्सर लोगों को होती है. कई बार हम बाहर से कुछ मंगवाकर खाते हैं और तबियत बिगड़ जाती है. अगर आपके साथ किसी और ने भी वो खाना खाया और उसकी भी तबीयत बिगड़ गई तो इस बात के ज्यादा चांस है कि आप लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है. हर साल बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के मामले सामने आते हैं, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित करते हैं. फूड पॉइजनिंग से निपटने के लिए क्या घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, ये जानने के लिए NDTV ने बात की डॉ समीर भाटी (Dr. Sameer Bhati) से चलिए जानते है उन्होंने क्या कहा.
डॉ समीर भाटी ने कहा कि आमतौर पर पता चल जाता है कि हमने कुछ गलत खा लिया है जिसकी वजह से हमें उल्टी (Vomiting) हो रही है या फिर हमें डायरिया वगैरह हो गया है. ये सभी लक्षण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ये फूड पॉइजनिंग हो सकती है.
फूड पॉइजनिंग हो तो क्या करें? (What to do if you have food poisoning?)
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं बासी खाना खाने से क्या होता है?
हाइड्रेटेड रहेंउन्होंने कहा कि अगर आपको फूड पॉइजनिंग हुई है तो उसमें सबसे पहले तो यह ध्यान रखना है कि आपको हाइड्रेशन पर फोकस करना है. पानी पीजिए ताकी शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकें. क्योंकि फूड पॉइजनिंग में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है. इसलिए लिक्विड डाइट (keep the body hydrated) लेते रहे.
हल्का खाना खाएं (Eat light food)डॉ ने कहा जब वॉमिटिंग बंद हो जाती है तो लोगों को लगता है कि अब वो ठीक है और वो नॉर्मल खाना खाने लगते हैं. लेकिन ऐसा बिलकुल न करें. इस वक्त आपको हेवी मील नहीं लेना चाहिए. क्योंकि पहले आपको अपनी गट हेल्थ पर ध्यान देना है. इस समय आपको खिचड़ी, दलिया जैसी हल्की चीजें खानी चाहिए जब तक कि इंफ्लामेशन यानी सूजन कम न हो जाए. इसलिए 3-4 दिन हल्का खाना ही खाइए.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा करने पर भी तबीयत ठीक नहीं हो रही है तो फिर डॉक्टर को दिखाए. ताकि पता चल सके कि कहीं टाइफाइड या कोई और दूसरी प्रॉब्लम तो नहीं है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं