विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2021

फिटनेस फ्रीक Milind Sonam की पत्नी अंकिता ने बताए नारियल पानी के जबरदस्त फायदे, यहां जानें

हाल ही में अंकिता ने इंस्टाग्राम पर नारियल पानी (Coconut Water) के फायदों से सभी को रूबरू कराया है. इस पोस्ट में अंकिता हाथ में नारियल पानी लिए हुए दिख रही हैं. स्पोर्ट्स वियर में खड़ी अंकिता ने नारियल पानी को स्पोर्ट्स ड्रिंक बताया.

फिटनेस फ्रीक Milind Sonam की पत्नी अंकिता ने बताए नारियल पानी के जबरदस्त फायदे, यहां जानें

सुपर मॉडल मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता अपने पति की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं. अंकिता सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में अंकिता ने इंस्टाग्राम पर नारियल पानी (Coconut Water) के फायदों से सभी को रूबरू कराया है. इस पोस्ट में अंकिता हाथ में नारियल पानी लिए हुए दिख रही हैं. स्पोर्ट्स वियर में खड़ी अंकिता ने नारियल पानी को स्पोर्ट्स ड्रिंक बताया. 

अंकिता कोंवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिये उन्होंने नारियल पानी की ढेर सारी खूबियां गिनाई हैं. उन्होंने लिखा कि, 'नारियल पानी एक ऐसा स्पोर्ट्स ड्रिंक है जिससे मुझे बहुत प्यार है. एक लंबी दौड़ के बाद इसको पीना मेरे लिए जरूरी है. आपको नारियल पानी के बारे में सब कुछ पसंद आएगा, उसके स्वाद से लेकर उसके अंदर मौजूद अद्भुत गुणों तक'. अंकिता ने नारियल पानी के फायदे के बारे में बताते हुए लिखा, 'ये पोटेशियम का बहुत ही अच्छा सोर्स है जिसके लिए उसे जाना जाता है लेकिन इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी हैं और ये सब कुछ है बिल्कुल नेचुरल'.

 इस पोस्ट को शेयर करते हुए अंकिता ने बताया कि एक ग्लास नारियल पानी आपके असंतुलित इलेक्ट्रोलाइट्स को स्टेबलाइज करता है. साथ ही उन्होंने लोगों डर ये नारियल पानी सुपरमार्केट की बजाय सड़क पर पास बेच रहे वेंडर से खरीदने की सलाह दी है. लोग अंकिता के इस इंफॉर्मेटिव पोस्ट को बहुत पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन साल 2018 में शादी के बंधन में बंधें हालांकि ये शादी सुर्खियों में इसलिए रही क्योंकि दोनों में 25 साल का ऐज डिफरेंस है. अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं.

लेखक के बारे में
img
Avdhesh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Kunwar, Milind Siman Wife Ankita, Coconut Water, Coconut Water Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com