Egg vs Paneer For Weight Loss: वजन कम करने के लिए प्रोटीन का सही स्रोत चुनना बेहद जरूरी है. फैट कम करने के लिए जिनता जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही खानपान का ध्यान रखना भी है. अंडा और पनीर दोनों ही प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं, लेकिन इनके पोषण संबंधी लाभ अलग-अलग होते हैं. वेट लॉस के दौरान प्रोटीन का सेवन करना भी बहुत जरूरी है. लेकिन, इसके लिए कौन सा विकल्प चुनें ये जानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि वजन घटाने के दौरान कौन सा बेहतर विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़ें: किडनी में भर चुकी है गंदगी, इन 5 लक्षणों से पहचानें कि दबाव में हैं आपकी किडनियां
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंडा हाई क्वालिटी प्रोटीन का स्रोत
अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. एक उबले हुए अंडे में लगभग 70-80 कैलोरी होती है, जो वजन घटाने के लिए उपयुक्त है. अंडे का सफेद हिस्सा लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन होता है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होता है. इसमें विटामिन डी, B12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं.
पनीर: शाकाहारियों के लिए बेहतरीन विकल्प
100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है, जो अंडे से ज्यादा है. पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करता है. इसमें हेल्दी फैट होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है. पनीर धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वेट मैनेजमेंट में सहायता मिलती है.
यह भी पढ़ें: मोटापा घटाकर पतला होने के लिए पॉपुलर डाइट प्लान है इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानिए इसके 5 संभावित नुकसान
कौन सा बेहतर है?
अगर आप शाकाहारी हैं, तो पनीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं, अगर आप लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन डाइट चाहते हैं, तो अंडा बेहतर साबित हो सकता है.
अंडा और पनीर दोनों ही वजन घटाने के लिए फायदेमंद हैं. सही विकल्प चुनने के लिए आपकी डाइट, लाइफस्टाइल और पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है. संतुलित मात्रा में इनका सेवन करने से वजन घटाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं