Early Cancer signs in women: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो शरीर में धीरे-धीरे पनपता है. कई बार मरीज में कैंसर का पता आखिरी स्टेज (Cancer stages) पर चलता है लेकिन ऐसा नहीं है कि बीमारी अचानक से हो जाती है. किसी भी मरीज में कैंसर धीरे-धीरे डेवलप होता है और लक्षण (Cancer signs) पकड़ में नहीं आने की वजह से बीमारी आखिरी स्टेज तक पहुंच जाता है जहां इसे नियंत्रित करना और पूरी तरह से ठीक हो पाना मुश्किल होता है. महिलाओं में कुछ प्रकार के कैंसर के लक्षण शुरुआती दौर (Cancer ke lakshan) में ही दिखाई देने लगते हैं जिन्हें पहचान कर जल्दी इलाज शुरू करने से स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है. इसीलिए कैंसर (Cancer) के कुछ सामान्य लक्षण के बारे में जानना जरूरी है ताकि आप जल्द से जल्द इसकी पहचान कर खुद को इस जानलेवा बीमारी से बचा पाएं.
महिलाओं में कैंसर के 5 लक्षण (Symptoms of cancer in women | Cancer Ke Lakshan)
1. अचानक वजन घटना : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो आसपास के अंगों के सामान्य फंक्शन को बुरी तरह प्रभावित करता है. कई बार कैंसर की वजह से मरीज का वजन अचानक से घटने लगता है. अगर नॉर्मल डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद आपका वजन तेजी से घटने लगे तो इसे गंभीरता से लें क्योंकि इस तरह के संकेत को नजरअंदाज करने से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.
2. स्तन में गांठ या सूजन : ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने की लगातार कोशिश की जा रही है. शुरुआती लक्षणों को पहचान कर महिलाओं में होने वाले सबसे आम प्रकार के कैंसरों में से एक यानी ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम की जा सकती है. अगर स्तन में गांठ या सूजन हो या स्किन लाल हो जाए तो इसे इग्नोर न करें. गांठ या सूजन के अलावा ब्रेस्ट की स्किन में सिकुड़न या लालीपन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3. अजीब दर्द और घबराहट : बिना किसी खास कारण के हमेशा थकान महसूस करना या शरीर में लगातार दर्द होते रहना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है. अगर किसी विशेष कारण के बिना ही आपके पीठ, पेट या हड्डियों में बराबर दर्द होते रहता है या आपको लगातार थकान महसूस होते रहती है तो आपको लिवर या हड्डियों का कैंसर हो सकता है. इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें.
4. बहुत ज्यादा खांसी व आवाज में बदलाव : अगर आपको काफी हफ्तों तक खांसी होते रहे या आवाज में कुछ बदलाव महसूस हो तो जान लें कि यह फेफड़ों में कैंसर का सिग्नल हो सकता है. सर्दी-खांसी को सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम समझ कर अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह साधारण सी समस्या अगर हफ्तों तक बनी रहे तो कैंसर का लक्षण भी हो सकता है. शुरुआती दौर में फेफड़ों में कैंसर के लक्षण काफी सामान्य होते हैं लेकिन बाद के स्टेज में गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं. खांसी के बाद गले से खून आना और खराश जैसी समस्या फेफड़ों में कैंसर की तरफ इशारा करते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है.
5. अनियमित पीरियड : पीरियड में होने वाली अनियमितता एक महिला के ओवर ऑल हेल्थ के बारे में काफी कुछ बयां करता है. अनियमित पीरियड हार्मोनल इम्बैलेंस से लेकर कैंसर तक का सिग्नल हो सकता है. गर्भाशय या अंडाशय के कैंसर के सबसे आम लक्षणों में से एक है अनियमित पीरियड ऐसे में इसे इग्नोर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. यही नहीं मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव भी कैंसर का लक्षण हो सकता है. अगर मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग हो तो इस संकेत को गंभीरता से लेने की जरूरत है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं