Summer Health Care Tips: हीट स्ट्रोक यानी लू से बचने के लिए जेब में प्याज रखने को लेकर कई जगहों पर इसका चलन और मान्यताएं हैं लेकिन अगर विशेषज्ञों की मानें तो हीट स्ट्रोक में होता ये है कि इंसान की बॉडी बहुत गर्म होती जाती है. इंटरनल टेंपरेचर को सेल्फ-रेगुलेट करने का शरीर का मैकेनिज्म फेल हो जाता है और हीट स्ट्रोक में हमारी बॉडी अपना टेंपरेचर कंट्रोल नहीं कर पाती. तो ऐसी स्थिति में जेब में प्याज ले जाने की बात ज्यादा असरदार नजर नहीं आती, बल्कि यह मात्र एक भ्रांति ही नजर आती है. कुल मिलाकर प्याज रखना हीट स्ट्रोक से बचाव का तरीका नहीं है.
गर्मी से बचने के तरीके (Summer Health Care Tips)
प्याज को जेब में नहीं डाइट में करें शामिल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्याज को जेब में रखने की जगह इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. गर्मियों में कच्चा प्याज खाना काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि प्याज में फाइबर, विटामिन C, विटामिन B6, पोटेशियम सहित कई दूसरे पोषक तत्व जैसे फोलेट, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किस तरह करें लू से बचाव
1. सनस्क्रीन लगाएं
अपने चेहरे, गर्दन, कान और हाथों सहित सभी खुली त्वचा पर कम से कम 30 Spf वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. पसीना आने पर हर दो घंटे या उससे अधिक बार सनस्क्रीन लगाते रहें.
2. खुद को रखें हाइड्रेट
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सारा पानी पीएं. गर्मियों के दिन में शराब और कैफीन के अत्यधिक सेवन से बचें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं.
3. घर से बाहर जाने से पहले करें जरूरी काम
गर्मी में जब तापमान ज्यादा तेज हो तो घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. अगर बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो अपनी पूरी तैयारी के साथ निकलें, जैसे, छाता लेकर निकलें, शरीर को अच्छे से कवर करके ही बाहर निकलें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं