How Sugar Affects The Body: मीठा खाना लगभग सभी को पसंद होता है. हम किसी न किसी बहाने से मिठाई खाने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो स्वाद आपकी जुबान को अच्छा लगता है. वही चीज आपके पेट के लिए धीमा जहर बन सकती है? शुगर का सेहत पर बुरा असर हो सकता है. आइए जानते हैं फरीदाबाद, एशियन हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर और एचओडी डॉ. अमित मिगलानी से कि कैसे शुगर आपके लिए जहर है.
पेट के लिए कैसे खतरनाक है शुगर?
शुगर खाने से सिर्फ वजन नहीं बढ़ता बल्कि इसका सीधा असर आपके पेट के काम करने के तरीके पर भी पड़ता है. खासकर जब आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, तो यह आपके आंतों में मौजूद अच्छे और बुरे बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ देती है. इससे बुरे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जो आपकी पाचन शक्ति को कमजोर कर देते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, क्या आप पहचानते हैं? अनजाने में बिल्कुल न करें नजरअंदाज
जब बुरे बैक्टीरिया ज्यादा हो जाते हैं, तो आंत की परत में सूजन आ सकती है, जिससे खाना सही तरीके से पच नहीं पाता. इसका असर आपकी इम्यूनिटी यानी शरीर की ताकत पर भी होता है. धीरे-धीरे आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियां घेर सकती हैं. जैसे गैस, कब्ज, ढीलापन या फिर आईबीएस (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी दिक्कतें.
नींद पर भी पड़ सकता है
शुगर खाने से नींद पर भी असर पड़ सकता है. जब पेट सही से काम नहीं करता तो दिमाग को भी आराम नहीं मिलता, जिससे नींद बार-बार टूटती है या फिर पूरी नींद नहीं हो पाती. इसके अलावा, ज्यादा मीठा खाने की आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है, जिसे ‘शुगर एडिक्शन' कहा जाता है. यह लत न सिर्फ आपके खानपान को बिगाड़ती है, बल्कि मूड स्विंग्स और थकान जैसी समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए अपने सुबह के रूटीन में शामिल करें ये 5 चीजें, हेल्दी रहेगा आपका दिल
कंट्रोल करने पर ध्यान दें
अगर आप खुद से पूछें कि दिन में कितनी बार बिना सोचे मीठा खा लेते हैं. तो जवाब चौंकाने वाला हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि मीठा खाने की आदत पर थोड़ा कंट्रोल किया जाए. फ्रूट्स जैसे नेचुरल मीठे ऑप्शन को अपनाना ज्यादा फायदेमंद है.
Watch Video: Irritable Bowel Syndrome (IBS): लक्षण, कारण, बचाव, घरेलू नुस्खे और इलाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं