Diarrhea Or Loose Motion Causes: दस्त या पेचिश (डायरिया) अक्सर तब हो जाता है जब हमारी खाने‑पीने की आदतों में अचानक बदलाव आ जाता है. इससे पेट में मरोड़, बार‑बार ढीला पेट, हल्का बुखार और शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ऐसी स्थिति में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आराम पाया जा सकता है और रिकवरी तेज की जा सकती है.
अनार के छिलके का पाउडर: दस्त रोकने में मददगार
सबसे पहला उपाय अनार के छिलके का पाउडर है. अनार का छिलका पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे सुखाकर पाउडर बना लें और आधा से एक चम्मच पाउडर को शहद या छाछ में मिलाकर दिन में 3-4 बार लें. यह पेट की जलन कम करता है और दस्त को रोकने में मदद करता है.
केला और पपीता: पेट को शांत करने वाले फल
केला और पपीता पेट को आराम देते हैं. पका केला खाने से पेट की मरोड़ और दस्त दोनों में राहत मिलती है और पपीता पेट को साफ करके दस्त और कब्ज में राहत दिलाता है.
अजवाइन, जीरा और हींग का काढ़ा: गैस और मरोड़ों में आराम
अजवाइन, जीरा और हींग वाले मिश्रण में पेट के लिए बेहतरीन गुण होते हैं. आधा चम्मच जीरा, थोड़ी अजवाइन और चुटकी भर हींग को 1 कप गर्म पानी या ताजे छाछ में मिलाकर दिन में 2 बार लेने से पेट की गैस और मरोड़ कम होती है और दस्त धीरे-धीरे रुकते हैं.
हल्दी और शहद: पेट के इंफेक्शन का नैचुरल इलाज
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह पेट के इंफेक्शन से लड़ती है. आधा चम्मच हल्दी को 1 चम्मच शहद में मिलाकर दिन में 2 बार खाने से दस्त जल्दी रुकते हैं और शरीर में ताकत भी बनी रहती है.
Yeh Bhi Padhein: हाइपरटेंशन को दें इन आसान आदतों से मात, जानें हाइपरटेंशन के प्रमुख कारण और इससे बचने के उपाय
पानी, छाछ और नारियल पानी: शरीर को रखें हाइड्रेटेड
डायरिया में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी चिंता होती है. इसलिए दिनभर खूब पानी पीएं. मट्ठा या छाछ भी बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें पोटैशियम और नमक होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. अगर पसंद हो तो नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं.
खानपान में ये जरूरी सावधानियां बरतें
बाहर का तेल-भरा और जंक फूड कम खाएं, ताजी सब्जियां और फलों का सेवन बढ़ाएं और बहुत ठंडी चीजों से बचें.
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर ये उपाय अपनाने के बावजूद दस्त 2-3 दिन में ठीक न हों या बुखार बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
Watch Video: Irritable Bowel Syndrome (IBS): लक्षण, कारण, बचाव, घरेलू नुस्खे और इलाज | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं