विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2018

कैंसर से हंसते हुए लड़ रहे हैं इरफान खान, यूं गुजर रहा है लंदन में समय... देखें तस्वीरें

उन्होंने बताया था कि वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं. वे फिलहाल लंदन में हैं.

कैंसर से हंसते हुए लड़ रहे हैं इरफान खान, यूं गुजर रहा है लंदन में समय... देखें तस्वीरें
  • बॉलीवुड एक्टर Irrfan Khan अब कुछ बेहतर लग रहे हैं.
  • इरफान खान ने Twitter पर अपनी डिस्‍प्‍ले पिक्‍चर बदली है.
  • उनके चेहरे पर वही मुस्कुराहट है, लेकिन शरीर से थोड़े कमजोर जरूर लग रहे है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे बॉलीवुड एक्टर Irrfan Khan अब कुछ बेहतर लग रहे हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने बताया था कि वे neuroendocrine tumour से जूझ रहे हैं. ट्यूमर से पीड़ित इरफान खान का इलाज लंदन में चल रहा है. इस बीच Irrfan ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक नई तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वे बेहद कमजोर, लेकिन खुश लग रहे हैं. दरअसल इरफान खान ने Twitter पर अपनी डिस्‍प्‍ले पिक्‍चर बदली है. 

इस तस्वीर में इरफान ने पीले रंग की टीशर्ट पहनी है और किसी खिड़की के पास खड़े दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर वही मुस्कुराहट है, लेकिन शरीर से थोड़े कमजोर जरूर लग रहे हैं. इरफान इस मुश्किल समय का भी मुस्कुरा कर सामना कर रहे है और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके गले में ईयरफोन भी है.

क्या 'बाइसेक्सुअल' है ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह मानी बात...

टीवी कलाकारों को भी है आपकी फिक्र, दिए मानसून में सेहत से जुड़े टिप्स...

सेक्‍स के दौरान होने वाली इन कॉमन इन्‍जरी के बारे में जानते हैं आप...

एक नजर इस तस्वीर पर- 

efgsiguo

Image courtesy: irrfank/Twitter

अभिनेता इरफान खान चेहरे पर मुस्कान लिए अपनी दुर्लभ बीमारी से एक योद्धा की तरह लड़ रहे हैं. अभिनेता ट्विटर पर अपनी नई प्रोफाइल पिक्चर में कमजोर दिखने के बावजूद उत्साह से भरे हुए हैं. तस्वीर में वे पीली टी-शर्ट पहने हुए कांच की एक खिड़की के पास खड़े हैं. उनके कानों में इयरफोन लगा हुआ है.

ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने उनकी खुश तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता की सकारात्मकता की प्रशंसा की है.

साथी के करीब आने के लिए कौन-सा मौसम है बेहतर?

Sonali Bendre से जानें कैंसर के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके

इसी साल इरफान ने सोशल मीडिया पर यह बताते हुए अपने प्रशंसकों, दोस्तों और सहकर्मियों को स्तब्ध कर दिया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी हो गई है और वह इससे लड़ रहे हैं.
 

इस बीमारी के बाद फिर से फिटनेस ट्रेक पर लौट आए हैं रोहित रॉय


अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'कारवां' के गाने को पोस्ट कर उसका प्रचार कर रहे हैं. 'कारवां' तीन अगस्त को रिलीज हो रही है. (इनपुट आईएएनएस)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com