बॉलीवुड स्टार रणवीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सबके फेवरेट बन गए हैं. उन्हें फैंस अब बॉलीवुड का धुरंधर कह रहे हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 करोड़ की कमाई कर चुकी है. रणवीर अक्सर अपनी स्टाइल और एनर्जी की वजह से चर्चा में रहते हैं. वह जहां जाते हैं छा जाते हैं. एक अवार्ड शो के दौरान का उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रणवीर के अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं. वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ जो होता है और फिर वह जिस तरह से रिएक्ट करते हैं उसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
अमिताभ को हुई गलतफहमी
किसी अवार्ड शो के दौरान के इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी परफॉर्मेंस के लिए एंट्री लेते दिखते हैं. वीडियो में वह एक कार में खड़े हैं, जो हवा में लटकी है. कार के अंदर से रणवीर कुछ इशारे कर रहे होते हैं. उनके सामने अमिताभ बच्चन बैठे दिखते हैं. ऐसे में अमिताभ को लगता है कि रणवीर उन्हें ही देख इशारे कर रहे हैं. रणवीर उंगलियों से इशारा करते हैं, कि मेरी नजर आप पर ही है. इसके बाद वह डांस के कुछ मूव्स करते हुए इशारे कहते हैं. अमिताभ भी उनके इशारों को दोहराते हुए उनका अभिवादन करते हैं.
पीछे बैठी थी दीपिका
हालांकि इस कहानी में एक ट्विस्ट है. अमिताभ इस बात पर गौर ही करते कि उनके ठीक पीछे रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण बैठी हैं. अमिताभ रणवीर के इशारों के बाद जब पीछे मुड़ कर देखते हैं तो वह हक्के-बक्के रह जाते हैं, क्योंकि पीछे तो दीपिका बैठी होती हैं. अमिताभ के एक्सप्रेशन्स सच में फनी नजर आते हैं. वहीं दीपिका और अमिताभ के बीच बैठे इरफान खान ये सब देख मजे लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं