विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2026

2020 में दुनिया को अलविदा कह गया ये एक्टर, गूगल पर 690 दिन से टॉप 10 में शामिल इसकी 11 साल पुरानी फिल्म- पता है नाम?

साल 2020 में इस एक्टर का निधन हो गया. लेकिन गूगल पर इसकी फिल्म पिछले 690 दिन से टॉप ट्रेंडिंग में शामिल है, दिलचस्प यह है कि ये फिल्म 11 साल पुरानी है.

2020 में दुनिया को अलविदा कह गया ये एक्टर, गूगल पर 690 दिन से टॉप 10 में शामिल इसकी 11 साल पुरानी फिल्म- पता है नाम?
दिवंगत एक्टर की 10 साल पुरानी फिल्म गूगल पर टॉप 10 मूवी लिस्ट में
नई दिल्ली:

29 अप्रैल 2020 वो दिन है जिसने कई सिने प्रेमियों के दिलों को तार-तार कर दिया था. इस तरह सिनेमा की दुनिया का एक चहेता सितारा बहुत ही खामोशी के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गया. लेकिन फ्लिक्सपेट्रोल वेब साइट के मुताबिक इस सितारे की 11 साल पुरानी फिल्म गूगल टॉप 10 मूवी की लिस्ट में सातवें नंबर पर है. दिलचस्प यह है कि पिछले 690 दिन से वो इस लिस्ट में जगह बनाए हुए है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये सितारा कौन है. ये वही सितारा है जिसने भारत सिनेमा को ग्लोबल पहचान दिलाई है और जितने एक्टिव वो बॉलीवुड में थे, उतने ही हॉलीवुड में भी. 

यह भी पढ़ें: 12 की उम्र में बनी सिंगर, 18 में की 14 साल बड़े शख्स से शादी, 19 में हुआ तलाक, अब पहली शादी को बताया सबसे बड़ी भूल

2015 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

हम यहां बात कर रहे हैं दिवंगत एक्टर इरफान खान की. इरफान खान की शूजित सरकार निर्देशित कॉमेडी ड्रामा पीकू 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म में तीनों की टाइमिंग को खूब पसंद किया गया था और दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था. 

पीकू में इरफान खान

पीकू में इरफान खान

'पीकू' की कहानी दीपिका पादुकोण और उनके पिता अमिताभ बच्चन के इर्द-गिर्द घूमती है. पिता की हर छोटी-मोटी शिकायत, कब्ज की समस्या और जिद्दी स्वभाव के बीच पीकू अपनी जिंदगी को संभालने की कोशिश करती है. इरफान खान का आता है, बाप-बेटी के साथ उनके सफर पर निकलता है. फिल्म में कोई बड़ा ड्रामा या ट्विस्ट नहीं है, बस रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को बेहद ईमानदारी और कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है.

पीकू का बजट और कलेक्शन

फिल्म रिलीज के समय ही चर्चा में रही थी. अमिताभ बच्चन को अपने रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका पादुकोण को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड. इरफान खान की परफॉर्मेंस भी यादगार रही. 42 करोड़ रुपये का बजच था, लेकिन फिल्म ने भारत और विदेशों में कुल 141 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

इरफान खान

इरफान खान

2025 में पीकू के 10 साल पूरे होने पर इसका थिएट्रिकल री-रिलीज भी हुआ था, जिसने फिर से चर्चा बढ़ाई. दीपिका ने इरफान खान को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की थी. इस लिस्ट में तारे जमीन पर, एफ 1 और गली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irrfan Khan, Piku, Google Top 10 In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com