विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? हर बार दवा क्यों, ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत

क्या आपको भी जॉइंट में दर्द होता है, तो एक्सपर्ट द्वारा बताए इस तेल का ऐसे करें इस्तेमाल.

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? हर बार दवा क्यों, ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
जोड़ों के दर्द का घरेलू उपाय.
NDTV

क्या सुबह उठते ही घुटनों में कट-कट की आवाज, गर्दन घुमाने में दर्द, कंधा उठाते ही जान निकलना अगर आपकी भी यही हालत है, तो आप अकेले नहीं हैं. आज के समय में 30-40 की उम्र में ही लोगों को जॉइंट पेन, नी पेन और बैक पेन की शिकायत होने लगी है. वजह है गलत खानपान, देर तक बैठकर काम करना और एक्सरसाइज की कमी. अक्सर लोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर खा लेते हैं. पेनकिलर से दर्द तो थोड़ी देर के लिए रुक जाता है, लेकिन अंदर से शरीर खराब होता रहता है. इंस्टाग्राम पर आचार्य मनीष ने जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए बिना दवा, सही मालिश और सही खानपान बताया. 

यहां देखें वीडियो- 

दर्द दूर करने के लिए आयुर्वेदिक तेल कैसे बनाएं-

सामग्री-

  • तिल का तेल
  • मेथी दाना
  • अजवाइन
  • हल्दी
  • एरंड (अरंडी) के पत्ते

विधि-

तेल बनाना बहुत आसान है. एक लोहे की कड़ाही में 1 कटोरी तिल का तेल डालें. गैस को बिल्कुल धीमा रखें. अब इसमें मेथी दाना, अजवाइन और छोटे-छोटे कटे हुए एरंड के पत्ते डाल दें. इसे धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं. जब पत्ते काले पड़ने लगें और तेल में से अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इसमें हल्दी डालकर चला दें. तेल को ठंडा होने दें, फिर किसी कपड़े से छानकर कांच की बोतल में भर लें. आपका दर्द वाला आयुर्वेदिक तेल तैयार है. ध्यान रखें, तेल को तेज आंच पर मत पकाएं. तेज आंच पर जड़ी-बूटियां जल जाएंगी और उनका असर खत्म हो जाएगा. 

क्या है इस तेल से मालिश करने का सही तरीका- 

तेल बनाने से ज्यादा जरूरी है उसे लगाने का तरीका. रात को सोने से पहले तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें. अब दर्द वाली जगह पर हल्के हाथ से 10-15 मिनट तक मालिश करें. घुटनों पर मालिश करते वक्त हमेशा गोल-गोल हाथ घुमाएं. गर्दन और कंधे पर ऊपर से नीचे की तरफ मालिश करें. मालिश के बाद दर्द वाली जगह को किसी गरम कपड़े से ढक लें. इससे तेल अंदर तक जाएगा हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन ऐसा करें. 15 दिन में ही आपको फर्क दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pain Relief, Pain Relief Oils, Pain Relief Home Remedies, Dard Ka Gharelu Ilaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com