विज्ञापन

माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान हैं? गीले तौलिये वाला ये हैक्स, दिला सकता है तुरंत राहत

बार-बार होने वाले सिरदर्द से हैं परेशान? ये घरेलू ट्रिक आएगी आपके बड़े काम.

माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान हैं? गीले तौलिये वाला ये हैक्स, दिला सकता है तुरंत राहत
सिरदर्द से राहत कैसे बनाएं.
NDTV

सिरदर्द हो या माइग्रेन, जब दर्द उठता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता. रोशनी चुभती है, गुस्सा आता है और काम में मन नहीं लगता. कई लोग दर्द शुरू होते है दर्द की गोली खा लेते हैं. कुछ देर तो राहत मिलती है लेकिन उसके बाद फिर वही समस्या क्या आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको हाल ही में इंस्टाग्राम पर (@kailashayogastudiorishikesh) में शेयर एक ऐसे हैक के बारे में बता रहे हैं जिससे सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वो देसी उपाय.

सिरदर्द और माइग्रेन में फर्क क्या है? 

हर सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता. सामान्य सिरदर्द में पूरे सिर में हल्का भारीपन लगता है, जो आराम करने से ठीक हो जाता है. माइग्रेन में सिर के एक तरफ तेज धड़कन वाला दर्द होता है. इसके साथ उल्टी जैसा मन, रोशनी और आवाज से परेशानी भी होती है. माइग्रेन का दर्द घंटों तक रह सकता है. इसलिए माइग्रेन को सिर्फ सिरदर्द समझकर टालना नहीं चाहिए.

यहां देखें वीडियो- 

क्या है दर्द को दूर करने वाला हैक- 

इस हैक में गरम पानी में भिगोए हुए तौलिये को गर्दन के पीछे रखना है. वीडियो में बताया गया है कि एक तौलिये को उबलते पानी में डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें. फिर उसे सीधा करके बिछाएं और उसके ऊपर थोड़ा सा विक्स लगाएं. अब इस गरम तौलिये को गर्दन के पीछे, जहां से सिर शुरू होता है, वहां रख लें. 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इस वीडियो के अनुसार ऐसे करने से गरम सेंक से गर्दन की अकड़ी हुई नसें ढीली हो जाती हैं और सिर का दर्द कम होने लगता है. 

क्यों कारगर है ये हैक-

जब हम देर तक मोबाइल, लैपटॉप पर काम करते हैं, तो गर्दन और कंधे की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं. यही अकड़न ऊपर जाकर सिरदर्द बन जाती है. गरम तौलिये से सेंक करने पर उस जगह खून का बहाव बढ़ जाता है और मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- सिर्फ फेफड़े नहीं, प्रदूषित हवा बढ़ा सकती है टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Migraine, Dard Ka Gharelu Ilaj, Migraine And Stress, Migraine Relief Home Remedies, Sar Dard Ke Gharelu Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com