- देश में एक बड़ी आबादी डायबिटीज से पीड़ित है.
- डायबिटीज को खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर कंट्रोल किया जा सकता है.
- गाजर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
Carrots And Diabetes: देश में एक बड़ी आबादी डायबिटीज से पीड़ित है. उम्रदराज लोगों के साथ ही युवाओं की बड़ी संख्या भी इसमें शामिल है. इस बीमारी की कई वजहें होती हैं जिनमें खराब जीवनशैली, अत्याधिक मोटापा, तनाव, हार्मोनल इम्बैलेंस और हेरिडिटी शामिल है. माना जाता है कि डायबिटीज को खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर कंट्रोल किया जा सकता है. कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. मौसमी सब्जियों की बात हो तो गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसके सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है. चलिए गाजर के ऐसे गुणों के बारे में जान लें, जो शुगर के मरीजों के लिए दवा का काम करते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर के फायदे
- आप को बता दें कि गाजर में विटामिन बी-6 और विटामिन के मिलते हैं. इसके अलावा मैग्निशियम और बीटा-कैरोटीन भी इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. डायबिटीज के रोगी जब गाजर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो उनकी बॉडी में मौजूद इन्सुलिन की मात्रा को बरकरार रखने में मदद मिलती है, इस तरह गाजर से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
- गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी कि जीआई वैल्यू भी काफी कम होता है. शुगर के मरीजों को डॉक्टर्स यही सलाह देते हैं कि उन्हें कम जीआई वैल्यू वाले फूड अपनी डाइट में शामिल करना है.
- वहीं, गाजर डाइट्री फाइबर्स से भरा हुआ फूड है इसकी वजह से खाने को पचने में समय लगता है. फूड को ब्रेक डाउन होने में जब ज्यादा समय लगता है तो ब्लड शुगर में जल्दी बढ़ोतरी नहीं होती.
- गाजर, टाइप-2 डायबिटीज के होने की संभावना को कम करता है.

Photo Credit: iStock
ऐसे करें गाजर का सेवन
- आप सुबह के वक्त या दोपहर में गाजर का सलाद खा सकते हैं
- गाजर का सूप भी बड़ा अच्छा लगता है, आप चाहे तो इसमें अदरक डाल सूप तैयार सकते हैं.
- डायबिटीज के रोगी गाजर को सब्जी में डालकर खाएं तो भी अच्छा है.
- इडली या ऑमलेट या पोहे में भी डाल कर गाजर खा सकते हैं.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
