एक दुर्लभ घटना में नागपुर में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की शराब पीने के दौरान दो वियाग्रा की गोलियां लेने से मौत हो गई है, news.au.com ने जर्नल ऑफ फॉरेंसिक एंड लीगल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया.
केस स्टडी में, डॉक्टरों ने खुलासा किया कि आदमी एक महिला मित्र के साथ एक होटल में मिला था, जहां उसने सिल्डेनाफिल की दो 50 मिलीग्राम की गोलियां खाईं, जो वियाग्रा ब्रांड नाम के तहत बेची जाती है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति, जिसकी कोई मेडिकल और सर्जिकल हिस्ट्री नहीं थी, उस समय भी शराब का सेवन कर रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगली सुबह व्यक्ति ने बेचैनी महसूस की. उसे उल्टी भी हो रही थी और उसकी महिला मित्र ने उससे मेडिकल हेल्प लेने के लिए कहा. हालांकि, उन्होंने महिला मित्र की बातों पर ध्यान नहीं दिया.
लाइफस्टाइल की ये 5 गलतियां बनाती हैं मोटापे का शिकार, आज ही करें सुधार और हो जाएं टेंशन फ्री
एक बार जब व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. स्टडी के अनुसार, आदमी की मौत सेरेब्रोवास्कुलर हैमरेज से हुई, जो तब होता है जब मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है.
पोस्टमार्टम में क्या मिला:
पोस्टमार्टम स्कैन में डॉक्टरों को 300 ग्राम जमा हुआ खून मिला. उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि शराब और दवा के मिश्रण के साथ-साथ पहले से मौजूद हाई ब्लड प्रेशर के कारण उनकी मृत्यु हो गई. स्टडी के लेखकों ने कहा कि उन्होंने इस दुर्लभ मामले को प्रकाशित किया ताकि बिना मेडिकल एडवाइज के इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा लेने के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं