विज्ञापन

Vitamin D3 से Diabetes Medicines तक बदले दाम, सरकार ने जारी की 30 जरूरी दवाओं की नई Price List

NPPA ने 30 नई दवाओं और फॉर्मूलेशन की नई कीमतें निर्धारित की हैं और इसकी लिस्ट शेयर की है. अगर कोई भी दुकानदार या कोई कंपनी तय कीमत से ज्यादा वसूली करती है, तो उससे ब्याज सहित अतिरिक्त राशि वापस ली जा सकती है.

Vitamin D3 से Diabetes Medicines तक बदले दाम, सरकार ने जारी की 30 जरूरी दवाओं की नई Price List
NPPA ने तय की दवाओं की नए कीमतें.

राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी NPPA ने 30 नई दवाओं और फॉर्मूलेशन की अधिकतम खुदरा कीमतें तय की. NPPA इसको लेकर आदेश जारी किया है. इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दर्द, एलर्जी, संक्रमण और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी दवाएं शामिल हैं. यह फैसला ड्रग्स (प्राइसस कंट्रोल ) आर्डर , 2013 के तहत लिया गया है, ताकि मरीजों को जरूरी दवाएं तय कीमत पर मिल सकें.

बता दें कि दवाओं की तय की गई कीमतों में GST शामिल नहीं है. कंपनियां दवाओं पर केवल वही GST जोड़ सकेंगी जो वास्तव में सरकार को देना होगा. लिस्ट में कई कॉम्बिनेशन दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोगों में होता है.

दवाओं के कीमतों की लिस्ट

दवा का नाममात्रा नई कीमत
Alginate Raft -Forming Oral Suspension1 ml0.90
Sodium Alginate, Sodium Bicarbonate & Calcium Carbonate Oral Liquid1 ml0.95
Atorvastatin and Fenofibrate Tablets1 Tablet18.46
Bilastine & Montelukast Tablets1 Tablet21.22
Bisoprolol Fumarate and Amlodipine Tablets1 Tablet9.40
Bisoprolol Fumarate and Amlodipine Tablets1 Tablet7.31
Calcium, Vitamin D3, Methylcobalamin, L-Methylfolate Calcium & Pyridoxal-5 Phosphate Tablets1 Tablet19.78
Cefpodoxime and Potassium Clavulanate Oral Suspension1 ml3.65
Cefpodoxime and Potassium Clavulanate Oral Suspension1 ml5.74
Vitamin D3 Oral Solution1 ml14.91
Cholecalciferol Oral Solution1 ml15.88
Cilnidipine and Telmisartan Tablets1 Tablet14.95
Cilnidipine, Telmisartan & Metoprolol Succinate (ER) Tablets1 Tablet11.83
Cilnidipine, Telmisartan & Metoprolol Succinate (ER) Tablets1 Tablet14.80
Diclofenac Diethylamine, Linseed Oil, Methyl Salicylate, Capsaicin & Menthol Gel1 gm3.31
Diclofenac Potassium, Paracetamol & Serratiopeptidase Tablets1 Tablet10.07
Dicyclomine Hydrochloride & Diclofenac Sodium Injection1 ml10.05
Dicyclomine Hydrochloride & Diclofenac Sodium Injection1 ml30.58
Empagliflozin, Sitagliptin and Metformin Hydrochloride Extended Release Tablets1 Table14.88
Myo-Inositol, D-Chiro Inositol and Vitamin D3 Powder1 gm9.52
Norethisterone Acetate Controlled Release Tablets1 Tablet20.11
Norethisterone Acetate Controlled Release Tablets1 Tablet18.40
Paracetamol, Phenylephrine Hydrochloride and Chlorpheniramine Maleate Tablets1 Tablet5.15
Sitagliptin, Glimepiride and Metformin Hydrochloride Tablets1 Tablet11.91
Sitagliptin, Glimepiride and Metformin Hydrochloride Tablets1 Tablet10.39
Teneligliptin and Dapagliflozin Tablets1 Tablet10.17
Trypsin-Chymotrypsin With Paracetamol and Aceclofenac Tablets1 Tablet13.02
Vildagliptin and Metformin Hydrochloride Tablets1 Tablet9.79
Tacrolimus Prolonged Release Capsules1 Capsule127.00

 

  • Atorvastatin + Fenofibrate टैबलेट की कीमत 18.46 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. इस दवा का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में किया जाता है.
  • Bilastine + Montelukast टैबलेट की कीमत 21.22 रुपये प्रति टैबलेट तय हुई. यह एलर्जी की दवा है. 
  • Cilnidipine + Telmisartan टैबलेट की कीमत 12.98 से 14.95 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. इसका उपयोग हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में होता है.
  • Empagliflozin + Sitagliptin + Metformin टैबलेट की कीमत 14.88 रुपये प्रति टैबलेट तय हुई. ये डायबिटीज मरीजों के लिए महत्वपूर्ण दवा है.
  • Sitagliptin + Glimepiride + Metformin टैबलेट की कीमत 10.39 से 11.91 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई.
  • Teneligliptin + Dapagliflozin टैबलेट की कीमत 10.17 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई. यह भी डायबिटीज की दवा है.
  • Tacrolimus Prolonged Release Capsule की कीमत 127 रुपये प्रति कैप्सूल तय हुई. यह अंग प्रत्यारोपण के बाद मरीजों में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण दवा है
  • बच्चों में संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाले Cefpodoxime + Potassium Clavulanate ओरल सस्पेंशन की कीमत 5.74 रुपये तय की गई है. 
  • Vitamin D3 Oral सलूशन 14.91 रूपये और Cholecalciferol Oral Solution की कीमतें 15.88 रुपये रखी गई है.

NPPA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब दवा निर्माता कंपनियों को नई कीमतों के अनुसार प्राइस लिस्ट जारी करनी होगी. दुकानदारों और वितरकों को दवाओं की नई कीमत लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होगी और यदि कोई कंपनी तय कीमत से ज्यादा वसूली करती है, तो उससे ब्याज सहित अतिरिक्त राशि वापस ली जा सकती है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम दवाओं की कीमत नियंत्रित करने और मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: Food Poisoning का खतरा बढ़ा! बैक्टीरिया पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, रिसर्च में खुलासा

ये भी पढ़ें: क्या वेट-लॉस ड्रग्स बचाएगी कैंसर मरीजों की जान? नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com