Home Remedies for Dark Circles: डार्क सर्कल आजकल एक आम समस्या बन गई है. यह समस्या नींद की कमी, तनाव, अनहेल्दी डाइट और स्क्रीन टाइम के कारण हो सकती है. कई लोग आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं. हालांकि बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन घरेलू उपाय सस्ते, सुरक्षित और प्रभावी होते हैं. यहां हम डार्क सर्कल हटाने के लिए तीन बेहतरीन घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आज आजमा सकते हैं.
डार्क सर्कल को ठीक करने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Cure Dark Circles
1. टी बैग्स
चाय में एंटीऑक्सीडेंट और टैनिक एसिड होते हैं, जो त्वचा को टोन करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. 2 ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोएं और फिर उन्हें फ्रिज में ठंडा करें. ठंडी थैलियों को 10-15 मिनट के लिए आंखों पर रखें. इसे हफ्ते में 3-4 बार करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इस चीज में होता है दूध से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम? दूध पीना पसंद नहीं, तो इस बीज को खाना शुरू करें
टुकड़े
खीरे में विटामिन सी और सिलिका होता है, जो त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है. यह डार्क सर्कल और सूजन को कम करने के लिए बहुत अच्छा है. खीरे को पतले स्लाइस में काटें और फ्रिज में ठंडा करें. ठंडे खीरे के टुकड़े को आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें. इसे रोजाना इस्तेमाल करें.
3. आलू का रस
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करती हैं. एक आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें. इस रस को रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं. 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. इसे हफ्ते में 2-3 बार करें.
यह भी पढ़ें: दूध के साथ मखाना खाने से मिलते हैं कमाल के स्वास्थ्य लाभ, नस-नस में भर जाएगी ताकत
इन बातों का रखें ध्यान:
- पर्याप्त नींद लें (कम से कम 7-8 घंटे).
- पानी की पर्याप्त मात्रा पीएं (दिनभर में 8-10 गिलास).
- स्क्रीन टाइम को सीमित करें और आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें.
Watch: क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं