- मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना यादव के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
- मंत्री अनिल विज ने उप-निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए थे, जबकि उपासना यादव ने शक्ति अभाव बताया
- उपासना यादव 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और कैथल की पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं
हरियाणा के के मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना यादव के बीच बीते शुक्रवार तीखी बहस हो गई. एक उप-निरीक्षक को निलंबित करने को लेकर हुई बहस के दौरान अनिल विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने एसपी उपासना यादव को तीखे शब्दों में कहा कि तुम निकल जाओ,तुम्हारे पास पावर नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद ब्यूरोक्रेट्स इंडिया उपासना यादव के पक्ष में खड़ी है तो वहीं अनिल विज के तेवर के आगे कैथल एसपी के कूल और सौम्य मिजाज की भी चर्चा है. तो आइए जानते हैं कैथल की एसपी उपासना यादव कौन हैं,साथ ही आपको पूरा विवाद भी बताते हैं.
कौन हैं उपासना यादव?
UNI न्यूज एजेंसी के अनुसार, उपासना यादव 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने कैथल की 50वीं पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार संभाला है. वह इससे पहले भी 18 सितंबर 2023 से 17 अगस्त 2024 तक भी कैथल की SP रह चुकी हैं, जिसके बाद उनका तबादला RTC भोंडसी में SP के रूप में किया गया था. पदभार संभालते ही SP उपासना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखना,महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जिले में नशे के दुरुपयोग को रोकना जैसे तमाम प्राथमिकताओं पर बल दिया था.
उपासना यादव को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाने और अपराध रोकने तथा नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने जैसे मुद्दों पर अमल लाने के लिए भी जाना जाता है. कैथल की एसपी उपासना यादव हरियाणा के छोटे से गांव नांगल मूंदी की रहने वाली हैं.उन्होंने बी.फॉर्मा की पढ़ाई करने के बाद यूपीएसपी की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह आईपीएस बनी हैं.
Bureaucrats India stands with IPS Upasana Yadav, SP Kaithal, for firmly upholding the law during her exchange with Haryana Minister Anil Vij.
— Bureaucrats India (@BureaucratsInd) February 13, 2026
When she stated that she did not have the jurisdiction to suspend the officer, she was not being defiant - she was being lawful.
Power… pic.twitter.com/bZeIVzTDcz
क्या था पूरा विवाद?
एक शिकायत निवारण बैठक में हरियाणा के मंत्री अनिल विज और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बीच एक उप-निरीक्षक को निलंबित करने को लेकर तीखी बहस हो गई.शिकायत निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को राज्य के कैथल जिले में हुई थी और जिन लोगों ने कैबिनेट मंत्री के सामने मुद्दा उठाया, उनमें तित्रम गांव के निवासी संदीप मलिक भी शामिल थे.उन्होंने उप-निरीक्षक संदीप पर जमीन खरीद मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया.
अनिल विज ऊर्जा,परिवहन और श्रम विभागों का प्रभार संभालते हैं, उन्होंने तुरंत निर्देश दिया कि उप-निरीक्षक को निलंबित किया जाए.
कैथल की पुलिस अधीक्षक (SP) उपासना ने बताया कि उनके पास ऐसा करने की शक्ति नहीं है,क्योंकि उप-निरीक्षक कुरुक्षेत्र जिले से हैं जो एक अलग जिला है और एक अन्य SP के अधिकार क्षेत्र में आता है.इसी बात को लेकर मंत्री के साथ उनकी बहस हो गई. हालांकि इस दौरान उपासना यादव ने धैर्य नहीं खोया और आराम से मामले को सुलझाती दिखीं.
एक वीडियो में दिखता है कि विज SP से जोश में कह रहे हैं,"मैं कह रहा हूं, इसे सस्पेंड करो."पुलिस अधिकारी बीच में बोलने की कोशिश करती हैं और बताती हैं कि यह कार्रवाई कुरुक्षेत्र के SP ही कर सकते हैं.मंत्री कहते हैं,"आप DGP (पुलिस महानिदेशक) को लिख दें.मैं कह रहा हूं सस्पेंड करो,आपको सिर्फ मेरे आदेश का पालन करना है."उपासना समझाती रहती हैं कि उनके पास यह शक्ति नहीं है.इस पर मंत्री नाराज हो जाते हैं और कहते हैं."तो फिर यहां से निकल जाओ अगर तुम्हारे पास कोई पावर नहीं है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं