विज्ञापन

दिव्यांका सिरोही की मौत का रहस्य: अजीत की मौत के बाद टूट गई थीं मॉडल, बहन ने बताया आखिरी दिनों का सच

मशहूर मॉडल दिव्यांका सिरोही की अचानक मौत ने सबको चौंका दिया है. 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली दिव्यांका आखिर एक महीने से किस बात को लेकर परेशान थीं? उनकी बड़ी बहन ने मौत से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं.

दिव्यांका सिरोही की मौत का रहस्य: अजीत की मौत के बाद टूट गई थीं मॉडल, बहन ने बताया आखिरी दिनों का सच
मशहूर मॉडल दिव्यांका सिरोही की मौत पर उनकी बड़ी बहन ने कई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं.

Divyanka Sirohi Death Mystery: सोशल मीडिया और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का चमकता चेहरा दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं. 29 साल की उम्र में दिव्यांका की अचानक हुई मौत ने उनके लाखों प्रशंसकों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जब गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर सन्नाटा पसरा था तब उनकी बड़ी बहन आरती ने रुंधे गले से दिव्यांका की जिंदगी के उन आखिरी लम्हों के बारे में बताया जो किसी अनहोनी का संकेत दे रहे थे.

मेंटोर की मौत और 21 तारीख का संयोग

दिव्यांका की बड़ी बहन आरती के अनुसार दिव्यांका पिछले एक महीने से बहुत ज्यादा तनाव में रहने लगी थीं. इसकी सबसे बड़ी वजह उनके मेंटोर 'अजीत' की मौत थी. अजीत न केवल उन्हें काम दिलाते थे बल्कि हर कदम पर उनका मार्गदर्शन भी करते थे. गौर करने वाली बात यह है कि 21 मार्च को अजीत की मौत हार्ट अटैक से हुई थी और ठीक एक महीने बाद 21 अप्रैल को दिव्यांका ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. अजीत की मदद से ही दिव्यांका ने पिछले साल एक क्रिकेट अकादमी भी खोली थी लेकिन उनकी मौत के बाद दिव्यांका अंदर से बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं.

पहले भी हुई थी तबीयत खराब

आरती ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मौत से कुछ दिन पहले भी दिव्यांका की तबीयत अचानक बिगड़ी थी. उनका शरीर पूरी तरह ऐंठ गया था और सांसें उखड़ने लगी थीं. उस वक्त परिवार साथ था इसलिए उन्हें संभाल लिया गया. आरती को इस बात का सबसे ज्यादा मलाल है कि मौत वाले दिन वह अपनी बीमार मां की देखभाल करने गांव गई हुई थीं. अगर वह उस दिन दिव्यांका के पास होतीं तो शायद आज वह जिंदा होतीं.

पोस्टमार्टम न कराने का दुख 

दिव्यांका को पहले से दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर जैसी कोई समस्या नहीं थी. उनके पिता ने बताया कि जवान बेटी की लाश सामने देख कर वे इतने टूट गए थे कि पोस्टमार्टम कराने का ख्याल ही नहीं आया. हालांकि अब उन्हें अफसोस है कि पोस्टमार्टम होता तो कम से कम मौत की असली वजह का पता चल पाता. जानकारों का मानना है कि दिव्यांका का सिर थोड़ा सूजा हुआ था जो ब्रेन हेमरेज या हार्ट अटैक की ओर इशारा करता है.

गुरुग्राम की नौकरी से लेकर स्टार बनने तक का सफर

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत गुरुग्राम में एक प्राइवेट नौकरी से की थी. कोरोना काल के बाद वह गाजियाबाद शिफ्ट हो गईं और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने लगीं. देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए और वह हरियाणवी एल्बम की मशहूर मॉडल बन गईं. वह हमेशा सबसे यही कहती थीं कि "सब ठीक हो जाएगा" पर अंदर ही अंदर वह किस गम में घुल रही थीं यह राज उनकी मौत के साथ ही चला गया.

यह भी पढ़ें- "मैडम आप यह ड्रेस ले लो", कुलगुरु को RSS की यूनिफॉर्म देने लगे छात्र, RU में हाई वॉल्टेज ड्रामा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com