विज्ञापन
This Article is From May 28, 2020

हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवा चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली

हरियाणा और पंजाब के बाहरी हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली.

हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवा चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • तेज हवा और बारिश के होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया
  • हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
चंडीगढ़:

हरियाणा और पंजाब के बाहरी हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य सीमा से कुछ कम रहा.

वहीं, हरियाणा के करनाल में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, पिछले दो दिन से भीषण गर्मी झेल रहे नारनौल और हिसार में भी पारे में गिरावट रही और तापमान पिछले दिनों की तुलना में सामान्य से कुछ डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

पंजाब में भी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली. अमृतसर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 38.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से कुछ कम रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather, Light Rain In Haryana Punjab, Today Temperature News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com