विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से, 8 लाख सेे ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी.

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से, 8 लाख सेे ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रतीकात्मक तस्वीर.
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी. इन परीक्षाओं में राज्य में स्थापित किए गए 1755 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 25 हजार 740 छात्र परीक्षा देंगे. बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह तथा सचिव धीरेन्द्र खङगटा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा और इसके साथ ही बोर्ड द्वारा 334 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है.

VIDEO : CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 28 लाख विद्यार्थी शामिल


गौरतलब है कि 5 मार्च से सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा में करीब 28
लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com