विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2019

गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्याकांड मामले में दोषी करार, 17 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा

फैसले के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. हरियाणा में, विशेषकर पंचकूला, सिरसा (डेरा मुख्यालय) और रोहतक जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए.

गुरमीत राम रहीम पत्रकार हत्याकांड मामले में दोषी करार, 17 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा
गुरमीत राम रहीम इस समय जेल की सजा काट रहा है.
  • हरियाणा-पंजाब में सुरक्षा कड़ी
  • पंचकूला में CBI अदालत सुना सकती है फैसला
  • पत्रकार की हत्या का है आरोप
नई दिल्ली:

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केको पंचकुला सीबीआई अदालत ने 2002 में पत्रकार की हत्या के मामले में दोषी पाया है. डेरा प्रमुख के साथ ही तीन तीन अन्य भी दोषी करार दिए गए हैं. इनकी सजा का ऐलान 17 जनवरी को किया जाएगा. सीबीआई के वकील ने यह जनकारी दी.

इससे पहले राम रहीम के खिलाफ आने वाले फैसले के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब के कई क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. हरियाणा में, विशेषकर पंचकूला, सिरसा (डेरा मुख्यालय) और रोहतक जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए. यहां कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये राज्य सशस्त्र पुलिस की कई कंपनियों, दंगा विरोधी पुलिस और कमांडो बल को तैनात किया गया है. हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील ने कहा, "हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है."    

गुरमीत राम रहीम से कभी नहीं मिले अक्षय कुमार, आरोप लगने पर सोशल मीडिया पर दी सफाई

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी जिलों की पुलिस को लोगों को गैरजरूरी रूप से जमा होने से रोकने और अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिये गए हैं. उन्होंने कहा कि कई इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है. पुलिस ने कहा कि सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के नजदीक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अगस्त 2017 में राम रहीम को सजा सुनाए जाने के दौरान हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. 51 वर्षीय राम रहीम अपनी दो अनुयायियों के बलात्कार के जुर्म में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है.     

25 अगस्त को सिरसा में डेरा समर्थकों के उपद्रव का एक और वीडियो आया सामने​

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim News, Cbi Court On Gurmeet Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com