विज्ञापन

राजस्थान की सूफिया सूफी ने हिमालय में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरी कहानी

इस सबसे कठिन दौड़ की जीत के साथ ही सूफिया 100 घंटे से कम समय में इस खतरनाक रूट को पूरा करने वाली सबसे तेज महिला बन गईं.

राजस्थान की सूफिया सूफी ने हिमालय में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरी कहानी

राजस्थान की अल्ट्रा मैराथन रनर सूफिया सूफी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने मनाली से लेह तक की बेहद कठिन 480 किलोमीटर लंबी दौड़ को केवल 98 घंटे 27 मिनट में पूरा कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले यह रिकॉर्ड खुद सूफिया के नाम था, जिसे उन्होंने साल 2021 में बनाया था. इस बार उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2021 में सूफिया सूफी ने इसी रूट पर रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को ही चुनौती दी. उन्होंने पहले से ज्यादा बेहतर तैयारी की, अपनी फिटनेस पर और ज्यादा ध्यान दिया और मानसिक रूप से खुद को और मजबूत बनाया. नतीजा यह रहा कि इस बार उन्होंने पहले से भी कम समय में दौड़ पूरी कर ली और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

बता दें, मनाली से लेह का रास्ता दुनिया के सबसे कठिन रनिंग रूट्स में गिना जाता है. इस पूरे सफर में ऊंचे पहाड़, खतरनाक मोड़, बर्फीली हवाएं और बेहद कम ऑक्सीजन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. आम इंसान के लिए यहां चलना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन सूफिया सूफी ने इसी रास्ते को दौड़कर पार किया. ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं.

इस सबसे कठिन दौड़ की जीत के साथ ही सूफिया 100 घंटे से कम समय में इस खतरनाक रूट को पूरा करने वाली सबसे तेज महिला बन गईं. सूफिया सूफी की यह सफलता सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में इतिहास रच सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sufiya Sufi, Guinness World Record, Manali To Leh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com