Ambala News: हरियाणा के कद्दावर कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Anil Vij) मंगलवार को अपने पुराने तेवर में नजर आए. अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की छवि धूमिल होने की बात कही थी. विज ने तंज कसते हुए कहा, 'राहुल गांधी के चश्मे पर धूल जमी है, इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा है. उन्हें अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे हैं जिन्हें पूरी दुनिया मान-सम्मान दे रही है.'
केजरीवाल के 'सपनों' पर विज का तंज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के उस दावे पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी-शाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार किया. विज ने कहा, 'देश में सपने देखने पर कोई पाबंदी नहीं है, कोई भी सपना देख सकता है. लेकिन केजरीवाल खुद डूब चुके हैं और एक डूबे हुए आदमी के ख्वाब कभी सच नहीं होते.'
#WATCH अंबाला (हरियाणा): हरियाणा मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए। अगर चश्मा पर धूल जमी होगी तो सब कुछ धुंधला दिखाई देगा। पीएम मोदी आज विश्व के चमकते हुए सितारे हैं। सारे विश्व… pic.twitter.com/zokb505Scq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
'जो नेता गलतफहमी में जी रहे हैं...'
विज ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता के विवादित बयान पर भी कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि देश में कानून का राज है और जो नेता गलतफहमी में जी रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि सरकारें हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सख्ती से निभा रही हैं.
धुरंधर-2 विवाद पर सपा सांसद को घेरा
वहीं, फिल्म 'धुरंधर 2' में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के चित्रण पर सपा सांसद अफजल अंसारी (Afzal Ansari) के विरोध को भी विज ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बिना फिल्म देखे उस पर सवाल उठाना केवल जनता में दुर्भावना फैलाने की कोशिश है. विज के अनुसार, जो लोग फिल्म की विषय-वस्तु जानते ही नहीं, उनका बयान देना राजनीति से प्रेरित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं