विज्ञापन

गुजरात: सूरत की वेसू इलाके की एक बिल्डिंग की 9th फ्लोर पर लगी आग, 11-12वीं मंजिल तक फैला धुआं, 10 लोगों का किया रेस्क्यू

Jainam The Grand Ultima Fire: धुएं की वजह से दस से ग्यारह लोग अपने फ्लैटों में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

गुजरात: सूरत की वेसू इलाके की एक बिल्डिंग की 9th फ्लोर पर लगी आग, 11-12वीं मंजिल तक फैला धुआं, 10 लोगों का किया रेस्क्यू

Jainam The Grand Ultima Fire: सूरत शहर के पॉश इलाके वेसु में स्थित Jainam The Grand Ultima बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग और धुएं ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया और उसका धुआं दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं मंजिल तक फैल गया. आग की सूचना मिलते ही घबराए हुए लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने लगे. हालांकि जिस फ्लैट में आग लगी थी, उस समय वह बंद था और उसमें कोई मौजूद नहीं था.

बंद फ्लैट में लगी आग

यह आग वेसु क्षेत्र में स्थित Jainam The Grand Ultima बिल्डिंग के 904 नंबर फ्लैट में लगी थी. बताया जा रहा है कि फ्लैट के मूल मालिक मुंबई में रहते हैं और फ्लैट लंबे समय से बंद था.आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया. धुएं का गुबार ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे वहां रहने वाले लोग अपने घरों में फंस गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सूरत फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

ऊपर की मंजिलों तक पहुंचा धुआं

वेसु फायर स्टेशन के सब-फायर ऑफिसर रोहित खलासी ने बताया कि रात करीब 8:51 बजे कॉल प्राप्त हुई थी कि जैनम बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर आग लगी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई. जब टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक आग पूरी तरह फ्लैट में फैल चुकी थी और धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच रहा था. फायर टीम ने सबसे पहले बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया.

10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दमकल विभाग ने बेहद सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए दस से ग्यारह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. धुएं की वजह से कई लोग अपने फ्लैटों में फंस गए थे, जिन्हें पहले टेरेस पर ले जाया गया और फिर दूसरे स्टेयरकेस के रास्ते सुरक्षित नीचे उतारा गया. फायर टीम ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, जिसके कारण आग को दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं मंजिल तक फैलने से रोक लिया गया. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

फ्लैट जलकर हुआ राख

फायर अधिकारी के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है क्योंकि फ्लैट बंद था. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी कारण से आग लगी हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा. आग की घटना में फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचा है और पूरा घर जलकर राख हो गया है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी रोडवेज बस, 2 लोगों की मौत, कई यात्री झुलसे; टैंकर से टकराने के बाद हादसा

ये भी पढ़ें: Bhojshala: भोजशाला में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, पहली बार शुक्रवार को वाग्देवी के जयकारों से गूंजा परिसर, हटाए गए पूर्व निर्देश
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com