विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

RSS ने महिलाओं संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी से की माफी की मांग

आरएसएस में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव वाली राहुल गांधी की कथित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए हिंदुत्व संगठन ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष से माफी की मांग की और कहा कि उन्हें पहले संघ की गतिविधियों को समझना चाहिए.

RSS ने महिलाओं संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी से की माफी की मांग
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • RSS ने की राहुल गांधी से माफी की मांग
  • आरएसएस ने महिलाओं संबंधी टिप्पणी पर माफी मांगने के कहा
  • राहुल गांधी ने वडोदरा में छात्रों को संबोधित किया
वडोदरा: आरएसएस में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव वाली राहुल गांधी की कथित टिप्पणी पर पलटवार करते हुए हिंदुत्व संगठन ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष से माफी की मांग की और कहा कि उन्हें पहले संघ की गतिविधियों को समझना चाहिए. गुजरात में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन वडोदरा में छात्रों को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि आरएसएस महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे संघ के लोग महिलाओं को सम्मान नहीं देते और सवाल किया कि संघ की शाखाओं में कितनी महिलाएं नजर आयीं.

यह भी पढ़ें: अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, अमेठी से जीतने वाला यहां नहीं आता, हारने वाली ने जनता को गले लगाया

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस की गुजरात इकाई के प्रभारी विजय ठाकर ने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘राहुल गांधी को पहले संघ की गतिविधियां समझनी चाहिए और ऐसे मामले पर टिप्पणियां करने से बचना चाहिए जिसका कोई मतलब नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्हें आरएसएस के कामकाज के बारे में नहीं पता. आरएसएस की एक समानांतर संस्था राष्ट्र सेविका समिति है और दोनों वर्ष 1936 से राष्ट्र निर्माण में कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े हैं.’’ ठाकर ने कहा कि एक ही लक्ष्य को हासिल करने के लिए साथ में आना हमेशा जरुरत नहीं होता.

VIDEO: 2014 की हार के बाद बीजेपी ने मेरी काफी मदद की: राहुल गांधी​
RSS ने महिलाओं संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी से की माफी की मांग उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस की महिला सदस्य लक्ष्यों को हासिल करने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मदद कर रही हैं. महिलाएं हमेशा आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेती हैं।’’ इस बीच, नागपुर में संवाददातओं से बात करते हुए राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का ने कहा, ‘‘आरएसएस से प्रेरित राष्ट्र सेविका समिति पिछले 81 वर्षों से काम कर रही है. राष्ट्र सेविका समिति और आरएसएस दोनों समानांतर संगठन हैं.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com