विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी का एक महीने में आज तीसरा दौरा

मोदी की गुजरात यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब गुजरात की राजनीति में एक के बाद एक दिलसच्प मोड़ आ रहे हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पीएम मोदी का एक महीने में आज तीसरा दौरा
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ऐन पहले पीएम मोदी होंगे गुजरात में (फाइल फोटो)
  • प्रधानमंत्री आज अपने गृह राज्य में होंगे
  • एक महीने में तीसरी बार जा रहे हैं गुजरात
  • गुजरात में सभी पार्टियों ने लगाए हुए हैं जोर
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य का एक बार फिर दौरा करने जा रहे हैं. इस एक महीने में यह तीसरी बार है कि वह गुजरात के दौरे पर आ जा रहे हैं. मोदी की गुजरात यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब गुजरात की राजनीति में एक के बाद एक दिलसच्प मोड़ आ रहे हैं. इधर कांग्रेस खास तौर पर राहुल गांधी भाजपा के गुजरात मॉडल पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. उधर, एक नाटकीय घटनाक्रम में पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के महत्वपूर्ण सहयोगी वरुण पटेल और रेशमा पटेल शनिवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए.

पढ़ें : 'आप' ने गुजरात चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

यह घटनाक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के हार्दिक पटेल को उनकी पार्टी के साथ हाथ मिलाने का न्योता देने के कुछ घंटों बाद हुआ है.

पढ़ें : कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज, कहा- जब-जब गुजरात का चुनाव आता है, उन्हें बुखार आता है

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान वड़ोदरा और भावनगर जिलों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. गुजरात चुनावों का राष्ट्रीय राजनीति और 2019 के लोकसभा चुनाव पर संभावित प्रभाव को देखते हुए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इसे काफी गंभीरता से ले रहा है. पिछले करीब 15 वर्ष में राज्य में पहली बार भाजपा गुजरात में चुनाव नरेंद्र मोदी के बिना लड़ रही है.

पीएम मोदी इस बार की यात्रा के दौरान केंबे की खाड़ी में भावनगर जिले के घोघा और भरूच जिले के दहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की रोल-ऑन रोल ऑफ (रो-रो) फेरी सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फेरी सेवा को 'अपनी महत्वाकांक्षी योजना' बताया था. वह घोघा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और दहेज तक फेरी से जाएंगे. कांग्रेस उपाध्यक्ष भी कई बार गुजरात की यात्रा कर चुके हैं.

VIDEO-कांग्रेस को विकास से नफरत है- मोदी
राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री के विकास के दावे पर तंज कसते हुए कहते कई बार कहा है कि 'विकास पागल हो गया है'.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com