विज्ञापन

गुजरात: सोना-चांदी का लालच... नौकरानी ने की मालकिन की बेरहमी से हत्या, बोरी में भरकर शव को नाले में फेंका

Gujarat Crime News: गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में आरोपी रेखा राठौड़ ने सोना-चांदी के गहनों और नकदी के लालच में आकर एक महिला की हत्या कर दी. आरोपी मृतका के घर में पिछले 15 सालों से काम करती थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

गुजरात: सोना-चांदी का लालच... नौकरानी ने की मालकिन की बेरहमी से हत्या, बोरी में भरकर शव को नाले में फेंका

Gujarat Crime News: गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर एक महिला ने ही दूसरी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी.  सोना-चांदी के गहनों और नकदी के लालच में आरोपी रेखा राठौड़ ने पहले विश्वास जीता और फिर मौके का फायदा उठाकर शांति बेन आकेडीवाला को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को लेकर परिवार और समाज में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

आरोपी पिछले 15 वर्षो से मृतका के घर करती थी काम

मृतका शांति बेन आकेडीवाला पालनपुर तालुका के आकेडी गांव के मूल निवासी थी और वर्तमान में पालनपुर शहर की चाणक्यपुरी सोसायटी में रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार, रेखा राठौड़ नाम की महिला पिछले पंद्रह वर्षों से इस परिवार से जुड़ी हुई थी. घर के कामकाज से लेकर खाना बनाने तक का काम वो करती थी. इतना ही नहीं हनुमान टेकरी क्षेत्र में फर्नीचर के व्यवसाय से जुड़ी रेखा राठौड़ का इस परिवार के साथ संपर्क लगातार बढ़ता गया.

आरोपी महिला ने हत्या की रची साजिश

करीब एक साल पहले शांति बेन ने जरूरत के समय रेखा राठौड़ को सोना-चांदी के गहने और नकद पैसे दिए थे, लेकिन समय बीतने के साथ शांति बेन ने इन पैसों और गहनों की मांग शुरू की, जो आरोपी के लिए परेशानी का कारण बन गई. 22 मार्च की रात करीब 8 बजे शांति बेन, आरोपी की फर्नीचर दुकान पर पहुंचीं, जहां पहले से ही साजिश रची जा चुकी थी. इस दौरान आरोपी रेखा राठौड़ और तीन अन्य लोगों ने मिलकर शांति बेन की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर एक सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

महिला समेत दो गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने पर पालनपुर शहर पश्चिम पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रेखा राठौड़ सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. 

इधर, शांति बेन के परिवार में शोक और गुस्सा का माहौल बना हुआ है. परिवारजनों ने इस घटना को विश्वासघात बताते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

(गुजरात के बनासकांठा से पटेल महेंद्र प्रसाद हरिभाई की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी विवाद में विधवा की हत्या: जिंदगी छीनने वाले अपने ही थे, गांव वालों ने निभाई इंसानियत; अंकिता को दी अंतिम विदाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com