विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले BJP के लिए बड़ी खुशखबरी, स्थानीय निकाय चुनावों में 8 में से 6 सीटों पर कब्जा

कुल 8 सीटों में से बीजेपी ने 6 सीटें जीती हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सीटें घटकर आधी रह गई हैं.

गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले BJP के लिए बड़ी खुशखबरी, स्थानीय निकाय चुनावों में 8 में से 6 सीटों पर कब्जा
गुजरात स्थानीय निकाय उपचुनाव में बीजेपी की जीत.
  • गुजरात में कुछ सीटों पर निकाय उपचुनाव हुए
  • बीजेपी ने कांग्रेस को दी पटखनी
  • 8 में 6 सीटों पर बीजेपी की जीत.
अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं. बीजेपी साथ साथ मुख्य़ विपक्षी दल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात से ही मोदी सरकार पर वार कर रहे हैं. इन दिनों वह गुजरात के दौरे पर हैं लेकिन इसी बीच बीजेपी के लिए खुशखबरी आई है. गुजरात में हुए स्थानीय निकाय उपचुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. कुल 8 सीटों में से बीजेपी ने 6 सीटें जीती हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की सीटें घटकर आधी रह गई हैं.

बीजेपी ने 7 जिलों की 7 नगर निगम चुनाव में 5 सीटें जीत ली हैं. इसके अलावा भी एक तालुका सीट पर जीत हासिल की है. इससे पहले इन आठ सीटों पर बीजेपी का दो ही सीटों पर कब्जा था. बीजेपी ने बोरियावी, माहुधा, विजापुर, पाटन, तलाला सीट पर जीत दर्ज की. इसके अलावा गांधीनगर जिले की रंधेजा तालुका पर भी बीजेपी जीती. 

यह भी पढ़ें : दिवाली से कुछ दिन पहले ही गुजरात सरकार ने पेट्रोल-डीजल किया सस्ता

बीजेपी की इस जीत से पार्टी के कार्यकर्ता इसे पार्टी के पक्ष में लोगों की राय बता रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावित जीत की भी घोषणा करना शुरू कर दिया है.
VIDEO: गुजरात दौरे में राहुल कर रहे पीएम मोदी पर हमला

पार्टी का कहना है कि राज्य में अभी भी मोदी लहर और बीजेपी के पक्ष में लोगों का मूड अभी से दिखाई दे रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Local Bodies Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com