विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

गुजरात में स्वाइन फ्लू से 297 की मौत, सरकार ने हाईकोर्ट में कहा, यह महामारी नहीं

गुजरात सरकार ने कहा है कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कारण 297 लोग जान गंवा चुके हैं.

गुजरात में स्वाइन फ्लू से 297 की मौत, सरकार ने हाईकोर्ट में कहा, यह महामारी नहीं
प्रतीकात्मक चित्र
अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने कहा है कि राज्य में इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कारण 297 लोग जान गंवा चुके हैं. हालांकि उसने हाईकोर्ट को सूचित किया कि वह इस संक्रमण को 'मौसमी इंफ्लूएंजा' की तरह देख रही है, लेकिन इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.

यह भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू से इस देश साल देश में 1,094 लोगों की हो चुकी है मौत

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बीएन करिया की पीठ के समक्ष अपने हलफनामे में सरकार ने कहा कि इस साल एच1एन1 वायरस के कारण मृत्यु दर घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई, जबकि वर्ष 2009 में यह 16.8 फीसदी रही थी.

VIDEO: स्वाइन फ्लू के लक्षण और इलाज
इसी बीच सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल इस बीमारी से राज्य में अब तक 297 लोगों की जान चली गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com