- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर तेज बारिश के दौरान एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई
- ड्राइवर का नियंत्रण खोने से कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई
- दुर्घटना के समय कार सड़क से नीचे जा गिरी और हादसे का भयावह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा कार से ड्राइवर का कंट्रोल खोया और वह फिसलकर पहले तो डिवाइडर से टकराई. फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर सड़क से नीचे जा गिरी. हादसे का वीडियो इतना भयावह है कि देखने वाले की रूह कांप जाए. दिल दहलादेने वाली यह घटना चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर हुई, जो पास के सीसीटीवी में कैद हो गई.
बारिश के बीच डिवाइडर से टकराई कार
हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से ड्राइवर सामने ठीक से देख नहीं पाया और ब्रेक लगाते ही कार फिसलकर सबसे पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता हादसा हो चुका था.
बारिश में बेकाबू इनोवा की ट्रक से टक्कर, 3 घायल
— NDTV India (@ndtvindia) April 7, 2026
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे (NH-16) पर तेज रफ्तार इनोवा कार बारिश के कारण फिसलकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सड़क से नीचे उतर गई. इस दुर्घटना में 3 लोग घायल. तीनों… pic.twitter.com/Jb9kfXcnNb
तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
इस कार हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी निवासी अच्युतानंद (36) और मुकेश पाणिग्राही (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि अमूल्य पात्रो (44) को मामूली चोटें आई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करके पुरी से वापस लौट रहे थे. रविवार शाम को भारी बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार श्रीकाकुलम जिले के पलासा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-16) पर दुर्घटना का शिकार हो गई.
ये भी पढ़ें-आज से 2 दिन झमाझम बारिश, आंधी-ओले भी गिरेंगे, दिल्ली NCR समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं