विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2012

नरेंद्र मोदी लोगों को गुमराह कर रहे हैं : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात में अपनी पार्टी के लिए लोगों से वोट मांगा और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और झूठे वादे कर रही है।
गांधीनगर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को गुजरात में अपनी पार्टी के लिए लोगों से वोट मांगा और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है और झूठे वादे कर रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार कर रहीं सोनिया ने केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए धन का उपयोग न करने का राज्य सरकार पर आरोप लगाया।

गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने जनता से अपनी पार्टी को जिताने का आग्रह किया। सोनिया ने कहा, गुजरात सरकार विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस दूसरों की तरह कोरे वादे नहीं करती और यदि हम सत्ता में आए, तो सभी वादे पूरे करेंगे। सोनिया ने कहा कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास में विफल रही है।

उन्होंने कहा, राज्य में बेरोजगारी दर ऊंची है और यहां 20 लाख लोग बेघर हैं। गुजरात सरकार कमजोर वर्गों की ख्याल रखने में विफल रही है। राज्य सरकार भ्रष्ट लोगों को बचा रही है और बेगुनाहों को दंडित कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह किसी को देश की सुरक्षा और अखंडता के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिए मतदान 17 दिसंबर को होना है। मतगणना 20 दिसंबर को होगी।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुजरात चुनाव 2012, गुजरात विधानसभा चुनाव 2012, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, Gujarat Election 2012, Gujarat Assembly Polls, Narendra Modi, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com