विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

विजय रुपाणी ने दिया इस्‍तीफा, विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा गुजरात का नया सीएम

गुजरात के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए शुक्रवार को गांधीनगर में बैठक करेंगे.

विजय रुपाणी ने दिया इस्‍तीफा, विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा गुजरात का नया सीएम
विजय रुपाणी ने दिया इस्‍तीफा और बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार को गांधी नगर में (फाइल फोटो)
  • गुरुवार को सीएम विजय रुपाणी ने दिया था इस्‍तीफा
  • बैठक में भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी वी सतीश भी मौजूद रहेंगे
  • सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने की सूचना दे दी गयी है
गांधीनगर: गुजरात के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए शुक्रवार को गांधीनगर में बैठक करेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने बताया कि भाजपा विधायक दल केंद्रीय पर्यवेक्षकों - वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में अपने नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेगा. इससे पहले गुरुवार को सीएम विजय रुपाणी और उनके मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इस्‍तीफा दे दिया है. 

क्या स्मृति ईरानी बनने जा रही हैं गुजरात की अगली सीएम? जानिये उनका जवाब

प्रदेश पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ में शुक्रवार दोपहर को होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी वी सतीश भी मौजूद रहेंगे.

वघानी ने कहा, ‘‘सत्तारुढ़ दल के नेता के चयन के लिए सभी पार्टी विधायक पर्यवेक्षकों एवं प्रभारी नेताओं के साथ शुक्रवार को एक बैठक करेंगे. सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने की सूचना दे दी गयी है.’’ इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. 

गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा था- मैं कभी सीएम नहीं बनना चाहता था

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे रुपाणी को नयी सरकार के शपथग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रुप में कामकाज संभालने को कहा गया है.

VIDEO: गुजरात में रूपाणी ही फिर होंगे सीएम या कोई और चेहरा होगा?

राज्यपाल ओ पी कोहली ने चुनाव नतीजे के बाद गुरुवार को विधानसभा भंग कर दी थी. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें हासिल कर सत्ता बरकरार रखी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Rupani, Vijay Rupani Resigns, BJP MLA, New Gujarat CM, Gujarat CM, Gujarat, Gujarat Election 2017, Gujarat Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com