विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 02, 2017

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत, गुजरात में अमित शाह बोले- कांग्रेस जाये छे

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि ‘कांग्रेस आवे छे’ (कांग्रेस आ रही है) जबकि आज उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे (कांग्रेस जा रही है).’

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत, गुजरात में अमित शाह बोले- कांग्रेस जाये छे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( फाइल फोटो )
गांधीनगर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की तुलना गुजरात से नहीं की जानी चाहिए. उनका कहना है कि 18 दिसंबर को जो होने जा रहा है वह और अलग होगा. शाह ने गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (उत्तर प्रदेश के) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का झंडा ऊंचा लहराया है.’

यूपी निकाय चुनाव : क्यों हुआ कांग्रेस का सूपड़ा साफ, ये हैं 5 कारण

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि ‘कांग्रेस आवे छे’ (कांग्रेस आ रही है) जबकि आज उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे (कांग्रेस जा रही है).’
 

यूपी निकाय चुनाव : 'छोटा चुनाव, बड़ा धमाका', कांग्रेस का सुपड़ा साफ, योगी ने कसा तंज- चले थे गुजरात जीतने, अमेठी हार गये

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का नुकसान ऐसा है कि भाजपा नगर निगम की सभी सीटें यहां तक कि (कांग्रेस उपाध्यक्ष) राहुल बाबा (गांधी) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी जीत गई.’ उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी उत्तर प्रदेश में हुआ है उसकी उससे कोई तुलना नहीं जो गुजरात में 18 दिसम्बर को होगा. 18 दिसम्बर को मतगणना के बाद भाजपा यहां भी विजयी होकर उभरेगी और 150 सीटों के साथ सरकार बनाएगी.’

VIDEO : यूपी निकाय चुनाव : सीएम योगी बोले, 'जो गुजरात जीतने चले थे वो अमेठी भी हार गए'​

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;