विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2017

गुजरात दौरा: राहुल बोले, राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मेरी सलाह पर तीन से चार लोगों की टीम करती है ट्वीट करती है.

गुजरात दौरा: राहुल बोले, राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं
कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं
  • कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मिशन गुजरात पर हैं
  • राहुल ने केन्‍द्र सरकार पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर निशाना साधा
  • मेरी सलाह पर तीन से चार लोगों की टीम करती है ट्वीट करती है:राहुल
बनासकाठा: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मिशन गुजरात पर हैं. राहुल का उत्तरी गुजरात में दौरे का रविवार को दूसरा दिन है. दूसरे दिन राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत की और अपने ट्वीट को लेकर हमले पर सफाई दी. इस दौरान राहुल ने केन्‍द्र सरकार पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर निशाना साधा. 

जब तक 'गब्बर सिंह टैक्स' GST में नहीं बदल जाता, तब तक आराम से नहीं बैठूंगा : राहुल 

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बताया कि मेरी सलाह पर तीन से चार लोगों की टीम करती है ट्वीट करती है. उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक विषयों पर सभी ट्वीट मेरे होते हैं.

इस दौरान राहुल गुजरात के छह जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे. इस दौरान वह कई जनसभाएं और रैलियां करेंगे. इससे पहले राहुल सौराष्ट्र, सेंट्रल गुजरात और दक्षिण गुजरात का चुनावी दौरा कर चुके हैं. इससे पहले शनिवार को राहुल बनासकाठा के मशहूर अंबाजी मंदिर भी गए थे. वहां उन्होंने आरती की और साथ ही वह गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर भी गए.

उत्तरी गुजरात में राहुल गांधी के दौरे का दूसरा दिन


राहुल ने ट्वीट करके कहा था कि 'पांच स्लैब के साथ, यह गब्बर सिंह टैक्स है, लेकिन एक टैक्स से यह जीएसटी है. न तो गुजरात, ना ही भारत को गब्बर सिंह टैक्स की जरूरत है. कांग्रेस ने भाजपा को स्पष्ट कहा है कि 18 प्रतिशत सीमा और साधारण टैक्स वाला एक टैक्स होना चाहिए.' अमेठी से सांसद राहुल ने कहा कि 'गब्बर सिंह टैक्स' ने गुजरात और देश के अन्य भागों में छोटे और मंझोले कारोबारियों को नुकसान पहुंचाया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Tweet, Congress, Gujrat Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com