विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

राहुल गांधी आज स्‍वामी नारायण मंदिर में जाएंगे, अमेरली में 11 बजे करेंगे नुक्‍कड़ सभा

राहुल गांधी गुरुवार को गुजरात में कई नुक्कड़ सभाएं करेंगे और फिर स्वामीनारायण मंदिर भी जाएंगे. ये मंदिर गुजरात के गढ़दा जिले में है. अब तक राहुल गांधी 18 मंदिरों में माथा टेक चुके हैं.

राहुल गांधी आज स्‍वामी नारायण मंदिर में जाएंगे, अमेरली में 11 बजे करेंगे नुक्‍कड़ सभा
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी 18 मंदिरों में माथा टेक चुके हैं
  • राहुल की पहली नुक्कड़ सभा 11 बजे अमरेली के लाठी में होगी
  • शाम को 6 बजे राहुल भावनगर में एक रैली को संबोधित करेंगे.
अहमदाबाद: राहुल गांधी गुरुवार को गुजरात में कई नुक्कड़ सभाएं करेंगे और फिर स्वामीनारायण मंदिर भी जाएंगे. ये मंदिर गुजरात के गढ़दा जिले में है. अब तक राहुल गांधी 18 मंदिरों में माथा टेक चुके हैं. राहुल की पहली नुक्कड़ सभा 11 बजे अमरेली के लाठी में होगी. इसके बाद वो बोटाड जिले में दो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे. शाम को 6 बजे वो भावनगर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

अमिताभ बच्चन से भी बड़े एक्टर हैं पीएम मोदी, आंसू बहाने के लिए उन्हें कॉन्टैक्ट लेंस की जरूरत नहीं पड़ती : राहुल

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक भाषणों पर चुटकी लेते हुए कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से भी बेहतर अभिनेता हैं. सावरकुंडला में एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी जबर्दस्त अभिनेता हैं, अमिताभ बच्चन से भी बेहतर. अमूमन किसी अभिनेता को रोने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाना होता है. उसकी आंखों में जलन होती है और आंसू टपक पड़ते हैं. लेकिन नरेंद्र मोदीजी को अपनी आंखों से आंसू गिराने के लिए किसी कॉन्टैक्ट लेंस की जरूरत नहीं पड़ती.' मोदी को निशाने पर लेते हुए.

राहुल ने कहा, 'आप देखेंगे कि चुनावों से दो-तीन दिन पहले फिर कैसे इस अभिनेता की आंखों से आंसू टपक पड़ते हैं. वह हर मुद्दे पर बोलेंगे लेकिन यह नहीं बताएंगे कि गुजरात में अपने उत्पाद के लिए किसानों को कितने रुपये मिलते हैं, कर्ज माफी हुई कि नहीं या काले धन को सफेद कैसे कर लेते हैं.'

राहुल की 'गब्बर सिंह टैक्स' वाली टिप्पणी पर पीएम मोदी का करारा वार, 'देश लूटने वाले डकैतों के बारे में ही सोचेंगे'

नोटबंदी के बाद एक भावुक भाषण में पीएम मोदी ने कहा था कि यदि वह काला धन वापस नहीं ला सके तो लोग उन्हें सूली पर लटका सकते हैं. चुनाव प्रचार के दौरान भावुक होकर प्रधानमंत्री ने हाल में कहा था कि गुजरात उनकी मां है और वह गुजरात के बेटे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को रबर स्टैंप करार देते हुए राहुल ने कहा कि दरअसल अमित शाह इस सरकार को चला रहे हैं. 

VIDEO: सोमनाथ विवाद पर कांग्रेस का जवाब, राहुल जनेऊधारी हिन्दू हैं


सौराष्ट्र क्षेत्र के विसावदर, सावरकुंडला और अमरेली में रैलियों को संबोधित करते हुए राहुल ने राफेल डील पर 'चुप्पी' एवं चुनिंदा उद्योगपतियों से कथित 'करीबी' के लिए पीएम मोदी पर हमला बोला.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Rally In Gujrat, Rally In Gujrat, Gujrat Assembly Polls 2017, Gujrat, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com