विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

गुजरात डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल पर किया पलटवार, मूर्ख ने दरख्वास्त दी, मूर्ख ने मान ली

नितिन पटेल ने कहा कि हार्दिक को कांग्रेस लॉलीपॉप दे रही है. वह उन्हें आरक्षण का झांसा दे रही है.

गुजरात डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल पर किया पलटवार, मूर्ख ने दरख्वास्त दी, मूर्ख ने मान ली
गुजरात डेप्युटी सीएम नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल पर किया पलटवार
  • गुजरात के डेप्युटी सीएम नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल पर साधा निशाना
  • कहा, मूर्ख ने दरख्वास्त दी, मूर्ख ने मान ली, और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं
  • बोले, हार्दिक को कांग्रेस लॉलीपॉप दे रही है कांग्रेस
अहमदाबाद: गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने हार्दिक पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाटीदार नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि मूर्ख ने दरख्वास्त दी, मूर्ख ने मान ली, और दूसरे को मूर्ख बोलते हैं. उन्होंने कहा कि मूर्खों को कांग्रेस का फॉर्म्युला मंजूर हो गया है. हार्दिक को कांग्रेस लॉलीपॉप दे रही है. वह उन्हें आरक्षण का झांसा दे रही है.

हार्दिक पटेल बोले, पाटीदारों को बांटने के लिए बीजेपी ने बनाया 200 करोड़ रुपये का फंड : 10 बातें

उन्होंने कहा कि पाटीदार एकता को तोड़ना चाहते हैं हार्दिक और वह हार्दिक के पाप का घड़ा फोडेंगे. उन्होंने कहा कि 50 फीीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव ही नहीं हैं. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एक के बाद कई बार अपने कार्यक्रम (कभी रैली, कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस) टालते आ रहे हार्दिक पटेल ने आज आखिरकार आज संवाददाताओं से बात करके अपने पत्ते साफ कर दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का फॉर्म्युला हमें मंजूर है. मैंने जानकारों से बात की है और 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव है.

VIDEO- कांग्रेस ने मानी आरक्षण की मांग : हार्दिक पटेल


उन्होंने कहा कि यह तय है कि वह किसी राजनैतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे लेकिन साथ ही वह कांग्रेस के लिए जगह जगह प्रचार करेंगे. बता दें कि गुजरात में दो फेज में चुनाव होने हैं और पहली वोटिंग 9 दिसंबर को होनी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Eleciton 2017, Nitin Patel, Hardik Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com