विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

जानिए कैसी है एफ-1 विश्व चैम्पियन मर्सिडीज की 2018 सीजन की नई कार

जानिए कैसी है एफ-1 विश्व चैम्पियन मर्सिडीज की 2018 सीजन की नई कार
प्रतीकात्मक फोटो

फॉर्मूला-1 विश्व चैम्पियन मर्सिडीज-एएमजी टीम ने गुरुवार को अपनी 2018 सीजन की नई कार 'डब्ल्यू09 ईक्यू पावर प्लस' लांच की है। यह नई कार उस कार का विकसित प्रारूप है, जिसने पिछले सीजन में 12 रेस जीतीं और 15 बार पोल पोजीशन हासिल की। 

विश्व चैम्पियन लेविस हेमिल्टन ने एफ-1 की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "पिछले साल यह कार शानदार थी, लेकिन इसमें कई चीजें हैं, जिन्हें सुधार की जरूरत है।"

हेमिल्टन ने कहा, "यह जो नई कार है। यह पिछले साल की कार के विश्लेषण से ही तैयार की गई है। इसे सिस्टर कार कहा जा सकता है, जो पिछले सीजन की कार का विकसित प्रारूप है।" 

चार बार एफ-1 चैम्पियन रह चुके हेमिल्टन ने कहा, "यह कार हर प्रकार से पिछले साल की कार से बेहतर है। दोनों दिखने में काफी एक जैसी हैं, लेकिन काम करने का तरीका अलग है। इसे पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर प्रदर्शन के लिए बनाया गया है।"

--आईएएनएस



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lewis Hamilton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com