FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड चैंपियन कप्तान लियोनेल मेसी के नाम मौजूदा वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 8 और सभी 6 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा 21 गोल हैं. मेसी के करिश्माई रिकॉर्ड आज रात और बड़े और ऐतिहासिक होनेवाले हैं. बीते 24 जून को 39 साल के हुए मेसी पर उनके लाखों फ़ैन्स को इस कदर भरोसा है कि वो उन्हों GOD या भगवान का दर्जा देते हैं. लेकिन खुद मेसी कितने आस्थावान हैं? क्या मेसी दुनिया के दूसरे कई खिलाड़ियों, मसलन क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह अंधविश्वास को भी मानते हैं.
‘मैं पारंपरिक रिवाज़- Rituals को नहीं मानता'
39 साल के अर्जेन्टीनी कप्तान मेसी यकीनन आस्थावान हैं और ईश्वर में श्रद्धा रखते हैं. 2022 वर्ल्ड कप की जीत के बाद मेसी ने कहा था, "I didn't do anything, it was God who made me play like this- यानी मैंने कुछ नहीं किया, ईश्वर ने मुझे इस तरह से खिलाया."
वो कहते हैं कि मैच से पहले वो सुविधा के मुताबिक वही पहन लेते हैं जो उनके क़रीब होता है. वो मानते हैं कि उन्हें लगातार तीन दशक से ज़्यादा वक्त तक उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने अपने बारे में पहले एक दिलचस्प बयान दिया, “मैं उस तरह का शख़्स नहीं हूं कि मैच से पहले चीखता-चिल्लाता रहूं. मैं मैच से पहले सोच-विचार के साथ शांत और संयमित रहना चाहता हूं.”
60 गानों की प्लेलिस्ट से सुनते हैं संगीत
मेसी बताते हैं कि संगीत ने उनके जीवन में, ख़ासकर मैच के दिनों में अहम रोल अदा किया है. वो मानते हैं कि म्यूज़िक उन्हें शांत, रिलैक्स्ड-सहज और संयमित रहने में मदद करता रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके 60 गानों की प्ले लिस्ट में फ़ील्ड, रिहाना और AC/DC शामिल हैं.
चाय पीते हुए फ़ोटो खिंचवाते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जेन्टीना के हर बड़े मैच से पहले मेसी, डि पॉल और अर्जेन्टीना फ़ुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लॉडियो ‘चिकी' तापिया के साथ मेट-हर्बल चाय पीते हुए फ़ोटो खिंचवाते हैं. क्लॉडियो ‘चिकी' तापिया 2017 से अर्जेन्टीना फ़ुटबॉल संघ के अध्यक्ष हैं. अर्जेन्टीनी फ़ुटबॉल संघ के अध्यक्ष चिकी और मेसी के एकसाथ हर्बल-चाय पीने की रस्म ये कोपा अमेरिका, और 2022 वर्ल्ड कप और 2024 कोपा अमेरिका के दौरान भी देखी गई.
वैसे मेसी अपने इंस्टिंक्ट और कड़ी मेहनत पर भरोसा करते हैं. उनके अगर कुछ ख़ास रिचुअल्स हैं भी तो उनके बारे में वो ज़्यादा बातें नहीं करना चाहते. वो मानते हैं, "आपके बेस्ट फ़ैसले दिमाग से नहीं बल्कि इंस्टिन्कट से लिये जाते हैं.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं