विज्ञापन

कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जीना रोड्रिग्ज़? खूबसूरती, फैशन और फिटनेस के करोड़ों दीवाने

Who is Cristiano Ronaldo Wife Georgina Rodriguez: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड के Gucci स्टोर में हुई थी.

कौन हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जीना रोड्रिग्ज़? खूबसूरती, फैशन और फिटनेस के करोड़ों दीवाने
Who is Cristiano Ronaldo Wife Georgina Rodriguez:

Who is Cristiano Ronaldo Wife Georgina Rodriguez: फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मैदान पर उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियों की चर्चा तो होती ही रहती है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है और इस बार मौका कुछ और भी खास है. पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार ने मंगलवार को अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज के साथ शादी की पुष्टि की. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर, क्रिस्टियानो ने अपनी और जॉर्जीना की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए और अंगूठी पहने हुए दिख रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "C(हार्ट इमोजी)G".

रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज

रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज भी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. जॉर्जिना की खूबसूरती, फैशन सेंस और फिटनेस के करोड़ों दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, जॉर्जिना का सफर हमेशा से ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा नहीं रहा. उन्होंने आम जिंदगी से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई.

अर्जेंटीना में हुआ जन्म, स्पेन में हुई परवरिश

जॉर्जिना रोड्रिगेज का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था, जबकि उनकी परवरिश स्पेन में हुई. रिपोर्टस की माने तो रोनाल्डो से मुलाकात से पहले वह मैड्रिड में Gucci के स्टोर पर सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उन्हें दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी पार्टनर्स में शामिल कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Georgina Rodríguez Insta

Gucci स्टोर में हुई थी रोनाल्डो से पहली मुलाकात

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड के Gucci स्टोर में हुई थी. जॉर्जिना उस समय वहां काम कर रही थीं. इन दोनों की मुलाकात के बाद धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. जॉर्जिना ने रोनाल्डो के साथ उनके निजी और प्रोफेशनल सफर के कई अहम पड़ाव देखे हैं. दोनों की तस्वीरें और साथ बिताए पलों की झलक भी सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिलती रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

मॉडलिंग से बिजनेस तक, जॉर्जिना की अपनी पहचान

जॉर्जिना की पहचान सिर्फ रोनाल्डो की पार्टनर के तौर पर नहीं है. उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई और सोशल मीडिया पर एक बड़ा फैन बेस तैयार किया. वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन के तौर पर भी सक्रिय हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Georgina Rodríguez Insta

फैशन, फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी उनकी पोस्ट को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और वह खुद एक चर्चित सेलिब्रिटी बन गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Georgina Rodríguez insta

करीब एक दशक के रिश्ते के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना ने की शादी

करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने 11 अगस्त 2026 में पुर्तगाल में शादी कर ली. शादी समारोह को निजी रखा गया था और इसमें परिवार के करीबी लोगों के साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे. रोनाल्डो और जॉर्जिना लंबे समय से एक साथ हैं. ऐसे में उनकी शादी उनके फैंस के लिए भी एक खास पल है. फुटबॉल के मैदान पर रोनाल्डो की लोकप्रियता के साथ-साथ अब उनकी निजी जिंदगी का यह नया चैपटर भी हमेशा खास रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com