विज्ञापन

Argentina vs Switzerland: कौन है डैन डोये जिसने स्विट्जरलैंड के लिए गोल दागकर पलट दी बाजी, मैच को ऐसे पहुंचाया एक्स्ट्रा टाइम में

Who is Dan Ndoye: रिकार्डो रोड्रिग्ज के डिफेंस के पीछे से गेंद बढ़ाने के बाद, एनडोये ने गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के पैरों के बीच से शॉट मारकर 67वें मिनट में गोल करके स्कोर को बराबर कर दिया था .यह एक ऐसा गोल था जिसने अर्जेटीना के होश उड़ा दिए.

Argentina vs Switzerland: कौन है डैन डोये जिसने स्विट्जरलैंड के लिए गोल दागकर पलट दी बाजी, मैच को ऐसे पहुंचाया एक्स्ट्रा टाइम में
Who is Dan Ndoye: 25 साल के एनडोये के गोल से फंसा मैच

Who is Dan Ndoye:  कैनसस सिटी में अर्जेंटीना के खिलाफ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच में स्विट्जरलैंड के डैन एनडोये ने बराबरी का गोल किया. रिकार्डो रोड्रिग्ज के डिफेंस के पीछे से बॉल पास करने के बाद, एनडोये ने गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के पैरों के बीच से शॉट मारकर 67वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया. यह एक ऐसा गोल था जिसने मैच को एक्स्ट्रा टाइम में ले जाने की नींव रखी. 25 साल के एनडोये प्रीमियर लीग की टीम नॉटिंघम फॉरेस्ट के लिए क्लब फुटबॉल खेलते हैं, उन्होंने 2022 में स्विट्जरलैंड के लिए डेब्यू किया था और 37 मैचों में 10 गोल किए हैं.

एम्बोलो को मिला रेड कार्ड

70वें मिनट में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा उनके स्टार खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड दिखाया गया. उन्होंने फिर से आक्रामक तरीके से खेलने की कोशिश की, जिस पर रेफरी ने पहले उन्हें येलो कार्ड दिखाया. बाद में, रेफरी ने VAR रिव्यू लिया और फिर उसे रेड कार्ड में बदल दिया. एम्बोलो हैरान दिखे और रेफरी के फैसले से नाराज नजर आए. वहीं, जब वो मैदान से बाहर जा रहे थे तो एम्बोलो अपने जज्बात को रोक नहीं पाए और रोने लग गए, खिलाड़ियों ने सहारा देकर उन्हें मैदान से बाहर किया. यह एम्बोलो का लगातार दो मैच में दूसरा यलो कार्ड रहा और यह रेड कार्ड में तब्दील हो गया. इसके बाद स्विट्जरलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों से खेली.

दूसरे हाफ के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा, एक्स्ट्रा टाइम में गया मैच

90 मिनट का खेल खत्म होने पर स्कोर 1-1 की बराबरी पर रही जिसके कारण मैच को एक्स्ट्रा टाइम में ले जाया गया, स्विट्जरलैंड टीम के इस परफॉर्मेंस ने अर्जेटीना के होश उड़ा दिए, अर्जेटीना ने मैच से पहले सोचा नहीं होगा कि स्विट्जरलैंड की टीम कांटे की टक्कर देगी लेकिन डैन डोये के एक गोल से मैच का रोमांच चरम पर पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें-  Who is Jude Bellingham: नॉर्वे का सपना तोड़ने वाले इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम ने रचा इतिहास, महान पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाई खलबली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com