विज्ञापन

Video: अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरी के 10 फैसले जिससे मिस्र हुआ नाराज, FIFA से की शिकायत

Argentina vs Egypt: लियोनेल मेसी ने एक गोल किया जिसने अर्जेंटीना टीम के अंदर जोश की लहर फूंक दी, इसके बाद अर्जेंटीना ने चमत्कार किया और आखिर में मिस्त्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगहग बना ली.

Video: अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में रेफरी के 10 फैसले जिससे मिस्र हुआ नाराज, FIFA से की शिकायत
Argentina defeats Egypt 3-2 in controversial World Cup match

Controversial referee decisions Argentina vrs Egypt : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 के एक रोमांचक मुकाबले में 2 गोल से बढ़त बनाने के बावजूद मिस्र को अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद मिस्र के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर द्वारा लिए गए कुछ फैसलों पर निराशा जताई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र फुटबॉल फेडरेशन ने अटलांटा में गत चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 3-2 से मिली नाटकीय हार के बाद रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर के फैसलों के खिलाफ आधिकारिक विरोध जताते हुए फीफा गवर्निंग बॉडी से संपर्क किया है.  मिस्र के खिलाड़ियों के गुस्से और निराशा का कारण उनके खिलाफ गए कुछ फैसले हैं, जिनमें वीएआर समीक्षा के बाद एक गोल को नामंजूर करना और अर्जेंटीना के विजयी गोल की तैयारी में एक पेनल्टी अपील का समीक्षा नहीं किया जाना शामिल है.

स्पैनिश पब्लिकेशन डियारियो एएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, हनी अबो रिडा ने फ्रेंच रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर और उनकी रेफरी टीम के खिलाफ फीफा में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शिकायत में उन विवादों में घिरे फैसलों की जांच की मांग की गई है, जिन्हें मिस्र ने फैरो के खिलाफ बताया है. फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर यह भी अनुरोध किया है कि फ्रेंच रेफरी टीम को बाकी टूर्नामेंट से हटा दिया जाए, क्योंकि वह इसे बहुत बड़ी गलती मानता है.

बता दें कि मैच के आखिरी मिनटों में अर्जेंटीना की वापसी के साथ ही खेल का रुख बदल गया. 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर से गोल किया, इसके चार मिनट बाद मेसी ने बराबरी का गोल दागा और फिर एन्ज़ो फर्नांडेज ने स्टॉपेज-टाइम में विनिंग गोल करके अर्जेंटीना की 3-2 से जीत पक्की कर दी. 

 उन सभी फैसलों का वीडियो कलेक्शन है, जिनके बारे में मिस्र का मानना ​​है कि वे उनके खिलाफ फैसले लिए गए थे. 

मिस्र के कोच हसन का फूटा गुस्सा

मिस्र के कोच हसन ने भी कई फैसलों पर निराशा जताई थी। उन्होंने यह भी कहा कि नतीजे पर पिच पर जो हुआ उससे कहीं ज्यादा वजहों का असर पड़ा, यहां तक ​​कि उन्होंने यह भी इशारा किया कि मेसी और अर्जेंटीना टूर्नामेंट में बने रहना चाहते थे.  हसन ने कहा, "हम मौजूदा चैंपियन से बेहतर दिखे—हर चीज में बेहतर—लेकिन नतीजे पर पिच के अंदर की वजहों और पिच के बाहर की बाहरी वजहों का असर पड़ा."

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "शायद वे वर्ल्ड चैंपियन को टूर्नामेंट में बनाए रखना चाहते थे। शायद वे चाहते थे कि मेसी दौड़ में बने रहें. फुटबॉल में, कभी-कभी बाहरी वजहें होती हैं जो तकनीकी बातों से आगे निकल जाती हैं। विश्व चैंपियन को हर स्तर पर सहयोग मिला."

हसन खास तौर पर फ्रेंच रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर की निर्णयों से निराश थे. उन्होंने दो बड़ी घटनाओं की ओर इशारा किया, जिनसे उन्हें लगा कि खेल का रुख बदल गया. इसमें मिस्र का अमान्य गोल और फर्नांडीज के अहम स्ट्राइक से पहले एलेक्सिस मैक एलिस्टर की देर से पेनल्टी की अपील.

उन्होंने कहा, "हमने सम्मान या फेयर प्ले नहीं देखा है। एक पेनल्टी को खारिज कर दिया गया था. इसे वीएआर ने चेक भी नहीं किया था, और हमारा दूसरा गोल, किसी भी वजह से, अमान्य कर दिया गया था. हमारे साथ गलत बर्ताव किया गया है, और यह अन्याय है."

(IANS के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, 2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com